Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jana Nayagan Box Office Collection: 200 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर अटकी ‘जन नायकन’, 20वें दिन के कलेक्शन ने बढ़ाई मेकर्स की चिंता

Jana Nayagan Box Office Collection Day 20: थलपति विजय स्टारर पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'जन नायकन' का 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन सुस्त रहा. फिल्म ने मंगलवार को लाखों में कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 193.70 करोड़ रुपये हो गया है.

Jana Nayagan Box Office Collection Day 20: साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की फिल्म ‘जन नायकन’ के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सिनेमाघरों में अपनी शुरुआत से ही तहलका मचाने वाली यह फिल्म भारत में 200 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक क्लब में शामिल होने के काफी करीब पहुंच चुकी है. हालांकि, अपने तीसरे हफ्ते के वर्किंग डेज में फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है. 20वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आई गिरावट ने मेकर्स के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. आइए जानते हैं फिल्म ने 30वें दिन कितनी कमाई की है…

20वें दिन की कमाई में आई गिरावट

सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जन नायकन’ (Jana Nayagan) ने अपने तीसरे मंगलवार यानी 20वें दिन भारत भर के 1,990 शोज से करीब 65 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है. 19वें दिन की 75 लाख रुपये की कमाई के मुकाबले इसमें करीब 13.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मेकर्स की टेंशन थोड़ी बढ़ गई है.

---विज्ञापन---

200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची

इस गिरावट के बावजूद फिल्म भारत में 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है. अब तक भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 193.70 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो देश भर में यह आंकड़ा 225.63 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 300 करोड़ पार

विदेशों में भी विजय के प्रशंसकों ने फिल्म को अच्छा समर्थन दिया है. ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने अब तक 93.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस किया है. इस विदेशी कमाई को जोड़कर दुनिया भर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 318.83 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.

---विज्ञापन---

भाषा और थिएटर ऑक्यूपेंसी

20वें दिन तमिल वर्जन ने 15.46 प्रतिशत की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी के साथ 55 लाख रुपये का योगदान दिया, जबकि हिंदी वर्जन ने 14.96 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ 10 लाख रुपये जोड़े. राज्यों में तमिलनाडु से सबसे ज्यादा 60 लाख रुपये का बिजनेस देखने को मिला, जबकि कर्नाटक से 3 लाख और केरल से 1 लाख रुपये आए.

इस तरह रहा तीन हफ्तों का सफर

फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में भारत में 153.55 करोड़ रुपये का मजबूत कलेक्शन किया था, जिसके बाद दूसरे हफ्ते में 31.60 करोड़ रुपये और जोड़े. अब तीसरे हफ्ते में कमाई की रफ्तार भले ही धीमी हुई हो, लेकिन फिल्म थिएटर्स में मजबूती से टिकी हुई है और जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार सकती है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 12, 2026 08:13 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola