Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्स-हसबैंड की दूसरी शादी के बीच उर्मिला मातोंडकर का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Urmila Matondkar Viral Post: एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर की दूसरी शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर का एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसे लोग उनके पुराने रिश्ते पर तंज मान रहे हैं.

Urmila Matondkar Viral Post: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर अपनी पर्सनल लाइस को लेकर एक बार फिर अचानक सुर्खियों में आ गई हैं. उनके एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर की लाइफ में आए नए मोड़ के बाद सोशल मीडिया पर हलचल काफी तेज हो गई है. मोहसिन द्वारा जून 2026 में की गई दूसरी शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद उर्मिला का एक क्रिप्टिक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. फैंस इस पोस्ट को सीधे तौर पर उनके एक्स पति से जोड़कर देख रहे हैं.

उर्मिला का वायरल क्रिप्टिक पोस्ट

उर्मिला मातोंडकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर लाइफ की अनमोल आदतों से जुड़ा एक खास कोट साझा किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उन्हें प्यार, वफादारी और वक्त जैसी कीमती व महंगी चीजें सबसे ज्यादा पसंद हैं. हालांकि उन्होंने इसमें किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन फैंस इसे उनके एक्स-हसबैंड से जोड़ रहे हैं.

---विज्ञापन---

एक्स हसबैंड ने शेयर की शादी की तस्वीरें

उर्मिला के एक्स पति मोहसिन अख्तर मीर (Mohsin Akhtar Meer) ने जून 2026 में निधा भट्ट संग अपनी दूसरी शादी रचाई थी. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपनी नई दुल्हन के लिए एक रोमांटिक संदेश भी लिखा है.

मोहसिन का नई पत्नी के लिए भावुक नोट

तस्वीरों के साथ मोहसिन ने कैप्शन में लिखा कि निधा सिर्फ उनकी पत्नी नहीं, बल्कि उनका घर, सुकून और जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा बन चुकी हैं. उन्होंने ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हुए हर मोड़ पर उनका साथ निभाने और कद्र करने का वादा भी किया.

8 साल बाद हुआ था तलाक

उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन की पहली मुलाकात साल 2014 में एक शादी के दौरान हुई थी, जिसके बाद 4 फरवरी 2016 को दोनों ने शादी कर ली थी. 10 साल के उम्र के फासले और अलग धर्म होने के बावजूद यह शादी काफी चर्चा में रही थी. हालांकि, 8 साल साथ रहने के बाद 2024 में दोनों का तलाक हो गया था.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर जारी है चर्चा

मोहसिन की दूसरी शादी की तस्वीरों के तुरंत बाद उर्मिला के वफादारी और प्यार वाले पोस्ट ने नेटिजन्स का ध्यान पूरी तरह अपनी ओर खींच लिया है. लोग इसे उर्मिला का अपने टूटे रिश्ते और धोखे पर एक शांत लेकिन गहरा जवाब मान रहे हैं.

First published on: Aug 12, 2026 11:55 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola