Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

77 साल की उम्र में फेमस एक्टर बैंक जनार्दन का निधन, 500 से ज्यादा निभाए किरदार

कन्नड़ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर का निधन हो गया है। 77 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है। एक्टर ने अपने करियर में 500 से ज्यादा रोल निभाए हैं।

---विज्ञापन---

कन्नड़ फिल्मों और टीवी के फेमस एक्टर बैंक जनार्दन का निधन हो गया है। उन्होंने 77 वर्ष की उम्र में बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि वह उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। जनार्दन की तबीयत हाल ही में काफी बिगड़ गई थी। उनकी हालत खराब होने के बाद उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उन्होंने देर रात अंतिम सांस ली।

पहले भी पड़ा था दिल का दौरा

सितंबर 2023 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था लेकिन इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे। हालांकि, उम्र बढ़ने के साथ उनकी तबीयत धीरे-धीरे खराब होती गई। इसी के साथ ही साल 1991 के बाद उन्होंने फिल्मों में रेगुलर काम करना भी छोड़ दिया था। लेकिन सैंडलवुड इंडस्ट्री से उनका जुड़ाव बना रहा था।

---विज्ञापन---

Veteran Kannada Actor Bank Janardhan Passes Away At 75 - News18

500 से ज्यादा फिल्मों में निभाईं यादगार भूमिकाएं

साल 1948 में बेंगलुरु में जन्मे बैंक जनार्दन ने अपने करियर में 500 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्हें खासतौर पर पिता जैसे किरदारों और कॉमिक रोल्स के लिए जाना जाता था। बैंक जनार्दन ने टीवी शोड में भी शानदार काम किया। ‘पापा पांडु’, ‘जोकली’, ‘रोबो फैमिली’ और ‘मंगल्या’ जैसे धारावाहिकों में उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

फैंस और फिल्म बिरादरी ने दी श्रद्धांजलि

एक्टर के निधन की खबर आते ही फैलते ही फैंस, फिल्म कलाकारों और कन्नड़ फिल्म जगत के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके अभिनय और इंडस्ट्री के प्रति उनके योगदान को याद किया। परिवार की ओर से जल्द ही अंतिम संस्कार की जानकारी शेयर की जा सकती है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री एक सच्चे कलाकार को खो चुकी है, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मधुबाला की बीमारी से कैसी हो गई थी हालत? बताते हुए बहन के निकले आंसू

First published on: Apr 14, 2025 08:02 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola