Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

मधुबाला की बीमारी से कैसी हो गई थी हालत? बताते हुए बहन के निकले आंसू

'हुस्न की मल्लिका' कही जाने वाली मधुबाला की बहन ने उनके बारे में बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वह अंदर ही अंदर क्यों टूट गई थीं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बताया है।

---विज्ञापन---

दिग्गज एक्ट्रोस मधुबाला की बहन, मधुर भूषण ने अपनी बहन के बारे में बात की है। उन्होंने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में बहन के आखिरी दिनों की दर्दभरी कहानी बताई है। उन्होंने बताया कि उनकी आपा अंदर ही अंदर टूट रही थीं। आइए जानते हैं कि ‘हुस्न की मल्लिका’ के बारे में उन्होंने क्या बातें बताई हैं।

चमकदार मुस्कान के पीछे छिपा था गहरा दर्द

सभी को अपनी खूबसूरती और मुस्कान से दीवाना बना देने वाली मधुबाला अंदर से धीरे-धीरे टूट रही थीं। इसके बारे में बात करते हुए उनकी बहन मधुर भूषण ने बताया कि उन्हें बीमारी थी। एक ऐसी गंभीर बीमारी जो उनकी जान ले रही थी। लेकिन जब इसके बारे में पता चला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

---विज्ञापन---

कब दिखे थे बीमारी के पहले लक्षण

साल 1954 में मधुबाला अपनी फिल्म ‘बहुत दिन हुए’ की शूटिंग में बीजी चल रही थीं। उस दौरान एक्ट्रेस सिर्फ बीस साल की थीं। तब के समय में एक बार वह अपने दांत की सफाई कर रही थीं तब उनके मुंह से खून निकलने लगा। ये देखकर वह परेशान हो गई थीं।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by BollywoodShaadis.com (@bollywoodshaadis)

---विज्ञापन---

दिलिप कुमार ने बुलाया मशहूर डॉक्टर को

मधुबाला की हालत देखकर दिलीप कुमार भी काफी घबरा गए थे। उन्होंने मधुबाला की हालत देखकर तुरंत मुंबई से मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रुस्तम जल वकील को बुलवाया। डॉक्टर ने जांच के बाद डॉ. रुस्तम ने बताया कि मधुबाला को ‘वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट’ नाम की बीमारी है। आम भाषा में कहा जाए तो उनके दिल में एक छेद था। यह सुनकर उस दौरान हर कोई हैरान रह गया था।

यह भी पढ़ें:  सनी देओल की ‘जाट’ को संडे का मिला फायदा, बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई सलमान खान की ‘सिकंदर’

---विज्ञापन---

बीमारी को किया नजरअंदाज करते हुए काम को दिया था महत्व

मधुर भूषण ने आगे बताया, “आपा बाहर से बिल्कुल स्वस्थ और बेहद सुंदर लगती थीं। उन्हें खुद यकीन नहीं हुआ। औरों को भी यह झूठ ही लगा था। उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और काम करती रहीं। उन्होंने कई और फिल्में साइन कर लीं।”

यह भी पढ़ें: Chhaava को सुपरहिट बनाने वाले 5 किरदार, Netflix पर स्ट्रीम होते ही छा गई फिल्म

---विज्ञापन---
First published on: Apr 14, 2025 08:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola