Entertainment News Live In Hindi: ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू न चलने के बाद, अपने खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार वापस अपने सबसे फेवरेट जोन ‘कॉमेडी’ में कमबैक कर रहे हैं. इस बार सीन और भी क्रेजी होने वाला है क्योंकि 14 साल बाद वो अपने पुराने बडी साजिद खान के साथ री-यूनाइट हो रहे हैं. एकता कपूर इस अनटाइटल्ड कॉमेडी ड्रामा को प्रोड्यूस कर रही हैं. इसमें अक्षय के साथ आर माधवन, श्रिया सरन और दिशा पाटनी का जबरा कॉम्बो दिखेगा. मिडल-एज आदमियों की कन्फ्यूजन से भरी यह मजेदार राइड लंदन में सूट होगी, जिसकी शूटिंग इस साल के एंड या 2027 के स्टार्ट में शुरू हो सकती है.
श्वेता तिवारी का आज जन्मदिन
टीवी की ओरिजिनल ‘प्रेरणा’ और ‘बिग बॉस 4’ की विनर श्वेता तिवारी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. अपनी एक्टिंग और किलर लुक्स से फैंस के दिलों पर राज करने वाली श्वेता आज भी अपनी ऐज को मात देती नजर आती हैं. ‘कसौटी जिंदगी की’ से हर घर में पहचान बनाने से लेकर वेब सीरीज और बॉलीवुड फिल्मों तक, उनका करियर हमेशा ऑन-टॉप रहा है. आज उनके इस स्पेशल डे पर सोशल मीडिया पर फैंस और सेलिब्रिटीज की तरफ से प्यार और बधाइयों की बाढ़ आ गई है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Drishyam 3 Box Office Collection)
बॉलीवुड के सस्पेंस मास्टर कहे जाने वाले अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) थिएटर्स में रुकने का नाम नहीं ले रही है. 2 अक्टूबर के गांधी जयंती वाले मौके पर शानदार एंट्री मारने के बाद शनिवार को दूसरे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर दी है. क्रिटिक्स के सुपर-पॉजिटिव रिव्यूज और अजय देवगन की ‘विजय सलगांवकर’ वाली चालाकी के दम पर फिल्म ने महज 2 ही दिनों के अंदर 100 करोड़ का जादुई क्लब पार कर दिया है. Sacnilk के अनुसार, शुक्रवार (डे 1) को 62.00 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग करने के बाद ‘दृश्यम 3’ ने शनिवार को भी अपनी तूफानी रफ्तार बनाए रखी. शनिवार को फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन महज 48 घंटों के अंदर 115.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…