Youtuber Armaan Malik Wife Payal and Kritika Pregnancy News: पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल, पायल मलिक ने हाल ही में एक गुड न्यूज शेयर की है. खबर है कि मलिक परिवार में फिर से बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. इसका मतलब है कि एक बार फिर अरमान मलिक पापा बनने वाले हैं. इस बात की जानकारी उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने अपने नए व्लॉग में दी है. इस बार भी यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपने फैंस को इस खुशखबरी के साथ कन्फ्यूज कर दिया है, क्योंकि उन्होंने ये नहीं बताया है कि पायल और कृतिका में से कौन प्रेग्नेंट हैं. चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं.
एक साथ प्रेग्नेंट हैं दोनों पत्नियां!
यूट्यूबर अरमान मलिक के नए व्लॉग में उनकी पहली पत्नी पायल ने फैंस को बताया कि एक गुड न्यूज है. उन्होंने ये भी कहा कि उनके घर में जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है. हालांकि, पायल और कृतिका ने ये बताने से बिल्कुल मना कर दिया कि उन दोनों में से कौन प्रेग्नेंट है. कुछ महीने पहले ही पायल मलिक ने अपने चौथे बेटे रुद्रा मलिक को जन्म दिया था. इसलिए अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि इस बार शायद अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका प्रेग्नेंट हैं. हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने यहां तक कह दिया कि इस बार अरमान की दोनों पत्नियां प्रेग्नेंट हैं.
कौन देगा गुड न्यूज?
दो शादियां करने वाले यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी ने हाल ही में एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें पायल ने कैमरे की तरफ देखते हुए बताया कि एक बहुत बड़ी गुड न्यूज है. उन्होंने ये भी कहा कि वो अभी इस बारे में अरमान को नहीं बता रही हैं. पायल ने व्लॉग में कहा, ‘हम अभी ये नहीं बता रहे हैं कि मेरे या कृतिका में से कौन ये गुड न्यूज दे रहा है. लेकिन मैंने मेरे और कृतिका दोनों के लिए एक सरप्राइज मंगवाया है.’
बेबी कमिंग सून…
इसके बाद वीडियो में पायल एक ऑर्डर रिसीव करती हैं, जिसमें एक सुंदर सा केक होता है. इस केक पर ‘बेबी कमिंग सून’ लिखा होता है. केक काटने के बाद पायल ने कहा, ‘हम अभी रिवील नहीं करेंगे. बस जान जाइए कि कोई आने वाला है.’ बता दें कि अरमान मलिक की दोनों पत्नियों से 5 बच्चे हैं. अगर सच में पायल या कृतिका में से कोई एक प्रेग्नेंट है, तो इस बार अरमान मलिक छठी बार पापा बनेंगे.