Monday, 7 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं रिति तिवारी? ‘बिग बॉस 20’ में लाएंगी तबाही, पिता मनोज तिवारी ने दी खास सीख

Bigg Boss 20 में एक ऐसे चर्चित चेहरे ने एंट्री ली है. जिसके बारे में हर कोई जानने को बेताब है, वो हैं भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बड़ी बेटी रिति तिवारी आइए जानते हैं रिति तिवारी क्या करती हैं?

manoj tiwari daughter rhiti tiwari
रिति तिवारी कौन हैं?

Bigg Boss 20: सलामन खान के घर ‘बिग बॉस 20’ में एक और चर्चित नाम की एंट्री हुई है. भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बड़ी बेटी रिति तिवारी अब इस रियलिटी शो में अपना गेम दिखाती नजर आएंगी. रिति की एंट्री के साथ ही दर्शकों की दिलचस्पी भी उनके बारे में बढ़ गई है. आखिर कौन हैं रिति तिवारी और अब तक उन्होंने क्या-क्या किया है? आइए जानते हैं.

मनोज तिवारी की बड़ी बेटी हैं रिति

रिति तिवारी का जन्म 23 जून 2001 को मुंबई में हुआ था. वह मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं. माता-पिता के अलग होने के बाद रिति ने अपना ज्यादातर समय अपनी मां के साथ बिताया, लेकिन पिता के साथ उनका रिश्ता हमेशा बना रहा. वह कई मौकों पर मनोज तिवारी और उनके परिवार के साथ नजर आती रही हैं.

---विज्ञापन---

बचपन से म्यूजिक का रहा शौक

रिति ने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से पढ़ाई की है. बचपन से ही उन्हें म्यूजिक और आर्ट में काफी दिलचस्पी थी. यही शौक आगे चलकर उनके करियर का हिस्सा बन गया.

सिंगिंग और म्यूजिक में भी आजमा चुकी हैं हाथ

रिति सिर्फ मनोज तिवारी की बेटी के तौर पर ही पहचान नहीं बनाना चाहतीं. वह एक ट्रेंड गिटारिस्ट हैं और भारतीय शास्त्रीय संगीत की भी ट्रेनिंग ले चुकी हैं. वह सिंगर, गीतकार, कंपोजर और म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुकी हैं.

---विज्ञापन---

पालाश मुच्छल संग किया काम

साल 2020 में उन्होंने पालााश मुच्छल के साथ ‘चले आओ’ गाने पर काम किया था. इस गाने के वीडियो में चार्ली चौहान और नंदिश संधू नजर आए थे. इसके बाद रिति ने कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स पर काम किया. दिसंबर 2025 में उनका सिंथ पॉप ट्रैक ‘झूठी बेबी’ भी रिलीज हुआ, जिसे उन्होंने खुद लिखा, गाया और कंपोज किया था.

राजनीति में भी रख चुकी हैं कदम

संगीत के अलावा रिति का नाम राजनीति से भी जुड़ा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई 2024 में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली थी. हालांकि, अब तक वह अपने पिता की तरह राजनीति में ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आई हैं.

---विज्ञापन---

पिता ने दी खास सलाह

‘बिग बॉस 20’ में रिति की एंट्री के दौरान उनके पिता मनोज तिवारी भी मौजूद रहे. उन्होंने बेटी को सलाह दी कि वह घर में खुद जैसी हैं, वैसी ही रहें और ईमानदारी के साथ अपना खेल खेलें.

रिति के लिए बड़ा चैलेंज

वहीं, सलमान खान ने मनोज तिवारी के ‘बिग बॉस’ के पुराने दिनों को याद करते हुए डॉली बिंद्रा के साथ उनकी मशहूर अंडों वाली बहस का जिक्र भी किया. अब देखने वाली बात होगी कि रिति बिग बॉस के घर में अपने पिता की छवि से अलग अपनी पहचान बना पाती हैं या नहीं.

First published on: Sep 07, 2026 05:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola