Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

TRP Report: अनुपमा को लगा जोरदार झटका, नंबर 1 की गद्दी पर पहुंचा ये शो, देखें पूरी लिस्ट

TV TRP Report: TRP Report: हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते की भी टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है. लिस्ट में पहले नंबर टीवी सीरियल वसुधा ने बाजी मारी है. अनुपमा को बड़ा झटका लगा है.

---विज्ञापन---

TV TRP Report

TV TRP Report: साल 2026 के 19वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौनसे शो की कहानी ने दर्शकों का दिल जीता और टॉप 5 शोज की पोजिशन में क्या कुछ बदलाव आया. पिछले दो हफ्ते से टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा और ये रिश्ता क्युआ कहलाता है की रेटिंग लगातार गिरती जा रही है. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.

नंबर पर ये शो

लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर टीवी सीरियल वसुधा ने बाजी मारी है. प्रिय ठाकुर और अभिषेक शर्मा स्टारर इस शो की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. वसुधा ने लगातार तीसरे हफ्ते नंबर वन पर अपना जलवा कायम रखा है. हालांकि शो की रेटिंग में इस बार बड़ी गिरावट देखने को मिली. पिछले सप्ताह इसे 2.0 की रेटिंग मिली थी, वहीं अब इस हफ्ते इसे मात्र 1.8 की रेटिंग मिली है.

---विज्ञापन---

इस हफ्ते भी दर्शकों को पसंद आई इन शोज की कहानी

लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमनदीप सिद्धू और शीजान खान स्टारर सीरियल ‘गंगा माई की बेटियां’ है. ये शो पिछले हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी दूसरे स्थान पर है. शो को इस हफ्ते 1.7 की रेटिंग मिली है. लिस्ट में तीसरे नंबर पर स्मृति ईरानी का शो ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी 2’ बना हुआ है. इस शो इस बार 1.6 की रेटिंग मिली है. निहारिका चौकसे और शरद केलकर स्टारर तुम्म से तुम्म तक ने पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी अपनी चौथी पोजिशन बरकरार रखी है. शो 1.6 की शानदार रेटिंग मिली है.

अनुपमा’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की रेटिंग में गिरावट

अब बात करें रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो अनुपमा की तो इस की रेटिंग लगातार गिरती जा रही है, लेकिन अब भी ये शो टॉप 5 में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहा है. शो को इस बार 1.5 की रेटिंग मिली है. इसकी कहानी में इस हफ्ते जबरदस्त सस्पेंस औ ट्विस्ट देखने को मिला है, जिसने दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखी है. वहीं समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है को बड़ा झटका लगा है. ये शो अब तक की सबसे निचली रैंकिंग पर पहुंच गया है. पिछले हफ्ते ये आठवें स्थान पर था, लेकिन इस बार गिरकर दसवें नंबर पर आ गया और इसे मात्र 1.3 की रेटिंग मिली है.

---विज्ञापन---

First published on: May 21, 2026 07:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola