Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

शेफाली जरीवाला पर हुआ था काला जादू, पति पराग त्यागी का दावा

टीवी की मशहूर अदाकारा शेफाली जरीवाला अब दुनिया में नहीं रहीं. 27 जून 2025 को अचानक उनका निधन हो गया. उनकी मौत से हर कोई हैरान रह गया था. हाल ही में शेफाली के पति पराग ने दावा किया है कि किसी ने शेफाली पर काला जादू किया था और वह उसे जानते हैं.

Shefali Jariwala

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया था. उनके अचानक चले जाने से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा, खासकर उनके पति पराग त्यागी को. शेफाली के पति पराग त्यागी अक्सर अपनी पत्नी से जुड़े किस्से शेयर करते हैं. हाल में पराग पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में शामिल हुए और उन्होंने दावा किया कि शेफाली पर काला जादू किया गया था.

शेफाली जरीवाला पर काला जादू!

पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पराग त्यागी ने बताया कि वह जानते हैं कि शेफाली पर किसने ब्लैक मैजिक किया है. पारस छाबड़ा को दिए इंटरव्यू में पारस कहते हैं, “पहले तो ये बताओ शेफाली को हुआ क्या था? क्योंकि मुझे नहीं लगता की शेफाली के साथ कोई ऐसा कर सकता है. आपने बोला की किसी ने उस पर कुछ तो क्रिया की थी, जिसकी वजह से उनके साथ ऐसा हुआ.” इस पर पराग ने कहा, “बहुत लोग नहीं मानेंगे. मुझे लगता नहीं. मुझे पता है कि किसने किया है.”

---विज्ञापन---

इस वीडियो में पराग त्यागी आगे कहते हैं, “अचानक से कार्डियक अरेस्ट शुरु हुआ. न सीपीआर काम किया उस पर. न… कुछ नहीं काम करता भाई. करमा ही जाता है. और कुछ नहीं जाता. क्या पड़ा था. कुछ नहीं. एक टी-शर्ट और ट्रैक सूट में गई. जो उसे काफी प्रिया था. कुछ नहीं जाता. सब यही रह जाता है. मेरे लिए वो दुनिया थी.”

दूसरी शादी पर क्या बोले पराग

इसी वीडियो में आगे पारस ने पराग से दूसरी शादी करने के बारे में भी पूछा. इस पर पराग ने जोर-जोर से हंसते हुए कहा, “मेरे पास बहुत सारे कमेंट्स आते हैं. लोग पूछते हैं. डीएम में भी आते हैं बहुत सारे मैसेज. क्या उस लड़की के साथ गलत नहीं होगा. मेरे दिल में तो वो है और फिजिकली किसी और लड़की के साथ हूं.”

First published on: Jan 17, 2026 07:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो