Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

टीवी एक्ट्रेस Aasiya Kazi ने नन्ही परी को दिया जन्म, दिखाई बेटी की पहली झलक

Aasiya Kazi Welcome Baby Girl: टीवी एक्ट्रेस आसिया काजी ने नन्ही बच्ची को जन्म दिया है. शादी के दो साल बाद आसिया मां बनी हैं.

---विज्ञापन---

Aasiya Kazi Welcome Baby Girl
Aasiya Kazi Welcome Baby Girl

Aasiya Kazi Welcome Baby Girl: टीवी की मशहूर अदाकारा आसिया काजी ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है. शादी के दो साल बाद आसिया ने फैंस को गुड न्यूज दी है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी प्यारी सी बेटी की पहली झलक भी दिखाई है. आसिया ने अपने पति गुलशन नैन के साथ 20 जून को बेटी का स्वागत किया.

आसिया काजी ने दिखाई बेटी की पहली झलक

जैसे ही आसिया ने ये गुड न्यूज दी टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स कपल को बधाई दे रहे हैं. एक्ट्रेस ने बेटी की पहली झलक भी फैंस को दिखा दी है. आसिया काजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए अपनी बेटी की झलक दिखाई है. फोटो में आसिया की बेटी के होंठ, हाथ और पैर साफ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में आसिया ने लिखा, ‘हे ईश्वर, उसे हमारे भरोसे सौंपने के लिए आपका धन्यवाद. हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे.’ इस पोस्ट पर उनके पति गुलशन ने कमेंट किया, ‘और इसी तरह जून मेरा फेवरेट महीना बन गया है.’

---विज्ञापन---

शादी के दो साल बाद माता-पिता बने आसिया और गुलशन

आसिया काजी और उनके पति गुलशन को लगातार सेलेब्स और फैंस बधाई दे रहे हैं. आसिया के पोस्ट पर टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने ‘बधाई हो’ कमेंट किया. पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई सेलेब्स ने आसिया और गुलशन को बधाई दी है. बता दें आसिया और गुलशन ने एक दूसरे को 8 साल तक डेट किया था और फिर शादी की थी. दोनों अलग-अलग धर्म से आते हैं, इसी वजह से उनकी इस शादी से उनका परिवार तैयार नहीं था. हालांकि, बाद में परिवार को मनाने के बाद साल 2024 में कपल ने शादी रचा ली. अब शादी के दो साल बाद आसिया और गुलशन एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं.

First published on: Jun 21, 2026 06:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola