Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kareena Kapoor’s Aunt Goes Viral, VIP महफिल में Reema Jain ने खींचा ध्यान, वीडियो वायरल !

कांग्रेस सांसद Supriya Sule की बेटी Revati Sule की ग्रैंड वेडिंग इन दिनों खूब चर्चा में है। मुंबई में हुई इस शाही शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड, बिजनेस और राजनीति जगत की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं।शादी में Amitabh Bachchan अपनी पत्नी Jaya Bachchan और बेटी Shweta Bachchan Nanda के साथ पहुंचे। वहीं अंबानी परिवार ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। Anant Ambani और Radhika Merchant समेत परिवार के कई सदस्य इस हाई-प्रोफाइल समारोह का हिस्सा बने। शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: Jun 21, 2026 18:18
Share :
reema jain

कांग्रेस सांसद Supriya Sule की बेटी Revati Sule की ग्रैंड वेडिंग इन दिनों खूब चर्चा में है। मुंबई में हुई इस शाही शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड, बिजनेस और राजनीति जगत की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं।शादी में Amitabh Bachchan अपनी पत्नी Jaya Bachchan और बेटी Shweta Bachchan Nanda के साथ पहुंचे। वहीं अंबानी परिवार ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। Anant Ambani और Radhika Merchant समेत परिवार के कई सदस्य इस हाई-प्रोफाइल समारोह का हिस्सा बने। शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

हालांकि, सितारों से सजी इस महफिल के बीच कपूर खानदान की सदस्य Reema Jain का एक वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है। वीडियो में करीना कपूर और करिश्मा कपूर की बुआ रीमा जैन स्टाइलिश इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्कूटर (व्हीलचेयर) पर बैठकर शादी में पहुंचती नजर आ रही हैं।वायरल वीडियो में 72 वर्षीय रीमा जैन बेहद सजे-धजे अंदाज में अपने पोते के साथ दिखाई दे रही हैं। उनकी ग्रैंड एंट्री ने वहां मौजूद मेहमानों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर रीमा जैन इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल क्यों कर रही हैं।

---विज्ञापन---

दरअसल, यह कोई फन राइड या मनोरंजन का साधन नहीं है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्कूटर का इस्तेमाल आमतौर पर उन लोगों द्वारा किया जाता है जिन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती है या लंबी दूरी तक पैदल चलना मुश्किल होता है। माना जा रहा है कि रीमा जैन ने भी अपनी हेल्थ कंडीशन और बढ़ती उम्र को ध्यान में रखते हुए इस सुविधा का इस्तेमाल किया। फिलहाल, रीमा जैन की यह स्टाइलिश एंट्री सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। फैंस उनके आत्मविश्वास और शानदार अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दादी-पोते की यह प्यारी झलक अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

First published on: Jun 21, 2026 06:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola