Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

10 करोड़ में बनी मूवी ने कमा डाला 600 परसेंट से ज्यादा का मुनाफा, ‘राजा शिवाजी’ को भी पछाड़ा

Deool Band 2: मराठी फिल्म 'देऊळ बंद 2' की कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हर रोज एक नया इतिहास रच रही है.

---विज्ञापन---

Deool Band 2

Deool Band 2: पिछले कुछ सालों से क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. साउथ की फिल्में बड़े-बड़े रिकॉर्ड बना रही हैं. इसी कड़ी में हाल ही में आई एक मराठी फिल्म अपनी जबरदस्त कमाई से पूरे देशभर में नाम कमा रही है. हम बात कर रहे हैं मराठी फिल्म ‘देऊळ बंद 2’ की, जो सिर्फ 10 करोड़ के बजट में बनी. लेकिन इसकी धुआंधार कमाई ने हर किसी को चौंका दिया है.

‘देऊळ बंद 2’ फिल्म ने 600 परसेंट से ज्यादा का मुनाफा कमा लिया है. दर्शकों के बीच इस फिल्म को बेहद प्यार मिल रहा है. फिल्म की कहानी लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. यही कारण है कि ये फिल्म अपने रिलीज के 30 दिन बाद भी धुआंधार कलेक्शन कर रही है. अब इस फिल्म ने रितेश देशमुख ‘राजा शिवाजी’ को भी पछाड़ दिया.

---विज्ञापन---

‘देऊळ बंद 2’ ने कमाया 600% से ज्यादा का मुनाफा

21 मई को रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘देऊळ बंद 2’ को सिनेमाघरों में 31 दिन गए हैं. फिल्म लगातार कमाई करती नजर आ रही है. फिल्म ने 31वें दिन 1.10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और 96 लाख का नेट कलेक्शन किया. इससे इसकी टोटल नेट 71.18 करोड़ और टोटल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 83.58 करोड़ रुपये हो गए. इस तरह इस फिल्म ने अबतक 612 परसेंट का प्रॉफिट कमा लिया है.

तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म बनी ‘देऊळ बंद 2’

अपनी धुआंधार कमाई के साथ अब ये फिल्म तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म बन गई है. इसने रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ को भी पछाड़ दिया है. राजा शिवाजी के मराठी वर्जन ने 70.98 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं ‘देऊळ बंद 2’ ने 71.18 करोड़ का कलेक्शन किया. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ‘बाईपण भारी देवा’ है, जिसने 76.28 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं पहले नबंर पर सैराट है. सैराट ने 80.97 करोड़ कमाए थे.

---विज्ञापन---

फिल्म को शाहरुख ने किया सपोर्ट

इस फिल्म में मराठी एक्टर प्रवीण तरडे लीड रोल में हैं. इसे उन्होंने ने ही बनाया है. हाल ही प्रवीण ने खुलासा किया था कि इस फिल्म के लिए उन्हें शाहरुख खान ने सपोर्ट किया था. दरअसल फिल्म में कलर ग्रेडिंग का काम शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज को दिया गया था, जिसका बजट बढ़ जाने पर शाहरुख ने बिल माफ कर दिया था.

First published on: Jun 21, 2026 05:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola