Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Tamannaah Bhatia & Vijay Varma Patched Up? ब्रेकअप के 1 साल बाद जागा प्यार, Ex-कपल की तस्वीरें वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ही सवाल तेजी से चर्चा में है—क्या बॉलीवुड के चर्चित एक्स कपल Tamannaah Bhatia और Vijay Varma ने अपने रिश्ते को दूसरा मौका दे दिया है? क्या ब्रेकअप के करीब एक साल बाद दोनों के बीच फिर से प्यार ने दस्तक दी है? और क्या दोनों ने चुपचाप पैचअप भी कर लिया है? इन सवालों की वजह बनी हैं कुछ तस्वीरें, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरों में तमन्ना और विजय एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग को देखकर फैंस के बीच एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: Jun 21, 2026 18:23
Share :
Tamannaah Bhatia and Vijay Varma

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ही सवाल तेजी से चर्चा में है—क्या बॉलीवुड के चर्चित एक्स कपल Tamannaah Bhatia और Vijay Varma ने अपने रिश्ते को दूसरा मौका दे दिया है? क्या ब्रेकअप के करीब एक साल बाद दोनों के बीच फिर से प्यार ने दस्तक दी है? और क्या दोनों ने चुपचाप पैचअप भी कर लिया है? इन सवालों की वजह बनी हैं कुछ तस्वीरें, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरों में तमन्ना और विजय एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग को देखकर फैंस के बीच एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

तस्वीरों में विजय वर्मा ऑल-व्हाइट आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं, जबकि तमन्ना भी बेहद खुश नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे मुस्कुराते हुए वॉक करते दिख रहे हैं। तस्वीरों में उनकी खुशी और सहजता ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।यही वजह है कि इंटरनेट पर अब दोनों के पैचअप की अटकलें तेज हो गई हैं। कई फैंस का मानना है कि दोनों ने अपने मतभेद भुलाकर रिश्ते को एक और मौका दिया है। वहीं कुछ लोग इन तस्वीरों को देखकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं और इसे बॉलीवुड का सबसे चर्चित पैचअप बता रहे हैं।हालांकि, सोशल मीडिया पर एक दूसरा पक्ष भी सामने आया है। कुछ यूजर्स का दावा है कि ये तस्वीरें नई नहीं, बल्कि पुरानी हैं और इन्हें दोबारा शेयर किया जा रहा है। ऐसे में तस्वीरों की टाइमिंग को लेकर भी बहस छिड़ गई है।

---विज्ञापन---

फिलहाल, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन इतना जरूर है कि इन वायरल तस्वीरों ने एक बार फिर दोनों के रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है और फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वाकई दोनों के बीच सब कुछ फिर से ठीक हो गया है।

First published on: Jun 21, 2026 06:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola