Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: Salman Khan ने शर्टलेस होकर ट्रोलर्स की बोलती की बंद, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

बिग बॉस 20 में हाल ही में सलमान खान ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. हालांकि सलमान खान के इस रिएक्शन पर वरुण धवन और डेविड धवन ने भी रिएक्ट किया है.

Salman Khan-Varun Dhawan-David Dhawan
Salman Khan-Varun Dhawan-David Dhawan

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 इन दिनों चर्चा में बना हुए है. शो को हर बार की तरह सलमान खान होस्ट कर रहे हैं. वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्टेज पर अपनी टी-शर्ट उतारकर उन लोगों को करारा जवाब दिया, जो उनके लुक्स का मजाक उड़ा रहे थे. उन्होंने बिना कटरीना का नाम लिए उन लोगों को भी खरी खोटी सुनाई, जो लगातार एक्ट्रेस को उनकी प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोल कर रहे हैं. भाईजान ने उन लोगों पर भी रिएक्शन दिया, जो उन्हें मोटा कह रहे था और कह रहे थे कि दबंग खान के बाल झड़ गए हैं. सलमान खान के इस रिएक्शन को लेकर अब वरुण धवन और डेविड धवन ने भी रिएक्ट किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, सलमान खान ने कटरीना कैफ और अन्य एक्ट्रेसेस के पक्ष में बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में अपने लुक को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर रिएक्शन दिया. उन्होंने शो के दौरान अपना ब्लेजर, टी-शर्ट और टोपी उतारते हुए कहा, “भाई मोटा हो गया है, भाई को ट्रोल करो..कर लो ट्रोल. ये लो.कर लो ट्रोल, आओ ट्रोल करना है ना? ट्रोल करना पसंद है? ये देखो क्लोज अप कर लो.”

---विज्ञापन---

सलमान खान ने ट्रोलिंग पर किया रिएक्ट

सलमान ने आगे कहा, “कमाल है. पहले अपने आप को देखो भाई. ये जो आप लोग कमेंट करते हो ना, जिसके ऊपर किसी के भी ऊपर, पहले अपनी शक्ल देख लो. अपनी बॉडी देखो हमें बाद में करना ये. अपने मां-बाप को पहले देखो, उनकी सेहत देखो. उसके बाद करना, समझे?” एक समझ आता है कि भाई आपका वजन कम हो गया है या बढ़ गया है, वो समझ आता है. लेकिन मजाक उड़ाना. आप लोग जो किसी पर कमेंट करते हैं, पहले अपना चेहरा देखें. अपने शरीर को देखें और फिर ऐसा करें. पहले अपने माता-पिता को देखें, उनके स्वास्थ्य को देखें. फिर आगे बढ़ें और ऐसा करें समझे? अगर आप कहें, “भाई आपका वजन कम हो गया है या बढ़ गया है तो यह समझ में आता है. वजन यह ठीक है, लेकिन किसी का मजाक उड़ाना?” इस बीच सलमान खान ने अपने भाई सोहेल खान और एक्टर वरुण धवन के ट्रोल होने का भी जिक्र किया है. वहीं, भाईजान ने अपने बाल झड़ने और हेयर ट्रांसप्लांट की अफवाह को लेकर बात की. उन्होंने कहा, “और असली वजह यह है कि मेरे एक दोस्त का करीब दो महीने पहले निधन हो गया था.”

डेविड धवन ने यूं किया सलमान खान पर रिएक्ट

इसके बाद वरुण धवन ने और डेविड धवन ने इसपर रिएक्ट किया है. डेविड धवन सलमान खान के इस रिएक्शन को लेकर काफी हैरान थे. डेविड धवन इस दौरान सोफे पर बैठकर सलमान खान को टी-शर्ट उतारते हुए टीवी पर देख रहे हैं और उनके इस काम पर वह मुस्कुरा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ‘डॉक्टर को बुलाओ जल्दी..’, Bigg Boss 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान के सीने में उठा दर्द! फ्लोर पर गिरे भाई जान

---विज्ञापन---
First published on: Sep 20, 2026 04:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola