Sunday, 15 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मेरे सामने आवाज ऊंची मत करो’, कनिका मान पर क्यों भड़क उठे सलमान खान? लव को भी लगाई फटकार

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान का गुस्सा फूट पड़ा. शो में डबल स्टैंडर्ड अपनाने पर सलमान ने कनिका मान को जमकर फटकार लगाई और उनके सामने आवाज ऊंची करने पर चेतावनी दी. वहीं, स्काउट ओपी और लव गिल को भी उनके खराब बर्ताव के लिए आड़े हाथों लिया.

bigg boss 20 weekend ka vaar kanika mann

Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया! शो के होस्ट सलमान खान ने स्टैंड न लेने पर एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Maan) की क्लास लगाते हुए चेतावनी दी कि उनके सामने अपनी आवाज ऊंची बिल्कुल न करें. इसके अलावा, स्काउट ओपी के फिजिकल वायलेंस और लव गिल के विक्टिम कार्ड खेलने पर भी सुपरस्टार ने दोनों की जमकर खबर ली, जिससे घर का पूरा माहौल ही बदल गया है.

काजी तौकीर और आम्रपाली से बहस के दौरान भड़के सलमान खान

एपिसोड के दौरान सलमान खान ने कनिका मान से सवाल किया कि जब स्काउट ने लव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, तब वे वहीं खड़ी थीं और उन्होंने कोई स्टैंड क्यों नहीं लिया. बातचीत के दौरान जब काजी तौकीर और आम्रपाली दुबे अपनी बात रख रहे थे, तो कनिका बीच में ही उनसे लड़ने और चिल्लाने लगीं. यह देखकर सलमान का पारा हाई हो गया और उन्होंने सख्त लहजे में कहा, ‘कनिका, मेरे सामने आवाज ऊंची मत करो, यहां तो बिल्कुल भी नहीं.’

---विज्ञापन---

कनिका मान की बोलती बंद, सुपरस्टार ने लगाई क्लास

सलमान खान का सख्त तेवर देखकर कनिका तुरंत शांत हो गईं और उन्होंने सॉरी कहा. इसके बाद सलमान ने उन्हें लताड़ लगाते हुए कहा कि उनका बात करने का लहजा और ताने मारने की आदत पूरी तरह बदल चुकी है. छोटी-छोटी बातों पर बुरा मानने वाली कनिका इस मामले में पूरी तरह चुप क्यों थीं, इसका जवाब वे ठीक से नहीं दे पाईं और अपनी ही बातों में उलझ गईं.

स्काउट ओपी के फिजिकल वायलेंस पर सलमान की कड़ी चेतावनी

यंग डीएसए के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की करने वाले यूट्यूबर स्काउट ओपी को भी सलमान खान से जबरदस्त फटकार मिली. सलमान ने पूछा कि क्या वह घर से बाहर भी ऐसा ही बर्ताव करते हैं. स्काउट के सफाई देने पर सलमान ने उन्हें शांत रहने की हिदायत दी और समझाया कि उनका पूरा गेम सिर्फ लव गिल के इर्द-गिर्द ही घूम रहा है.

---विज्ञापन---

लव गिल पर लगा ‘विक्टिम कार्ड’ खेलने का आरोप

स्काउट की दोस्त लव गिल भी सुपरस्टार के गुस्से से बच नहीं पाईं. सलमान खान ने उन पर खुलकर ‘विक्टिम कार्ड’ खेलने का आरोप लगाया. इसके साथ ही पिछले हफ्ते शो में आए स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव गुप्ता के रोस्ट के दौरान लव और स्काउट के खराब और असहयोगी रवैये को लेकर भी सलमान ने दोनों को खरी-खोटी सुनाई कि उन्होंने मेहमानों के साथ सही बर्ताव नहीं किया.

शो में लगातार गरमाता जा रहा है माहौल

वीकेंड के वार में इस तरह की क्लास लगने के बाद घर के अंदर की समीकरण पूरी तरह बदलते हुए नजर आ रहे हैं. एक तरफ जहां स्काउट ओपी पहले ही पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं, वहीं कनिका और लव की कार्यशैली पर भी अब बड़े सवाल खड़े हो गए हैं, जिससे आने वाले एपिसोड्स में और ज्यादा ड्रामा देखने को मिलने वाला है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 15, 2026 09:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो