Sunday, 15 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा की नई शुरुआत, इस फिल्म में बनीं लीड एक्ट्रेस; रिलीज हुआ टीज

Dhanashree Verma Telugu Debut: डांसर और इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा तेलुगु फिल्म 'हे कन्नम्मा' से बतौर लीड एक्ट्रेस अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं. दिल राजू प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म का पोस्टर और टीजर रिलीज कर दिया गया है. युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री की यह नई शुरुआत है.

dhanashree verma telugu acting debut
dhanashree verma telugu acting debut

Dhanashree Verma Telugu Debut: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद पॉपुलर डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) अब अपनी जिंदगी में एक बड़ा और धमाकेदार कदम उठाने जा रही हैं. धनश्री जल्द ही तेलुगु फिल्म ‘हे कन्नम्मा’ (Hey Kannamma) के जरिए बड़े पर्दे पर बतौर लीड एक्ट्रेस अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं. दिल राजू प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा का पोस्टर और ऑफिशियल टीजर रिलीज हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

दिल राजू प्रोडक्शंस के साथ किया तेलुगु एक्टिंग डेब्यू

धनश्री वर्मा की यह डेब्यू फिल्म ‘हे कन्नम्मा’ मशहूर बैनर दिल राजू प्रोडक्शंस द्वारा बनाई जा रही है, जो कई बड़ी तेलुगु फिल्मों के साथ-साथ सलमान खान की फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म में धनश्री के साथ यशवंत मास्टर और कार्तिका मुरलीधरन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर पोस्टर और टीजर शेयर कर जताई खुशी

धनश्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर और ऑफिशियल टीजर साझा करते हुए फैंस को यह खुशखबरी दी. उन्होंने लिखा कि बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म की शुरुआत दिल राजू प्रोडक्शंस के साथ हो रही है, जो उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने पूरी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वे इस सफर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं.

कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘हे कन्नम्मा’?

‘हे कन्नम्मा’ एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो इसी महीने 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के टीजर और पोस्टर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस धनश्री को बड़े पर्दे पर एक्टिंग करते देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.

युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद जीवन का नया चैप्टर

पर्सनल लाइफ की बात करें तो धनश्री भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ हैं. दोनों ने साल 2020 में शादी की थी, लेकिन साल 2025 में उनका तलाक हो गया. अलग होने के बाद एक रियलिटी शो में धनश्री ने इशारों में चहल पर धोखा देने और रंगे हाथों पकड़े जाने का आरोप लगाया था, जिसे क्रिकेटर ने सिरे से खारिज करते हुए झूठ बताया था.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया स्टार से लीड एक्ट्रेस बनने का सफर

डांस कोरियोग्राफर और डिजिटल क्रिएटर के रूप में अपनी खास पहचान बनाने वाली धनश्री के लिए यह फिल्म करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है. अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इंटरनेट पर करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाली धनश्री को सिनेमाघरों में दर्शकों का कितना प्यार मिलता है.

First published on: Nov 15, 2026 10:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो