Sunday, 15 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Exclusive: यश को ‘रामायण’ का रावण बनाने के लिए मेकर्स ने क्या-क्या किया? स्टाइलिस्ट ने खोले बड़े राज

Exclusive: E24: बॉलीवुड से बातचीत करते हुए 'रामायण' की स्टाइलिस्ट सानिया सरधरिया ने यश के 'रॉकी भाई' से 'रावण' बनने के सफर पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे महीनों की कड़ी मेहनत, पारंपरिक आर्मर को ज्वेलरी में बदलने और टीम के साथ मिलकर इस आइकॉनिक लुक को तैयार किया गया.

Sania Sardharia On Yash Ravana look Ramayana
Sania Sardharia On Yash Ravana look Ramayana

Exclusive: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) ने ‘केएफजी’ के ‘रॉकी भाई’ के टशन से निकलकर नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) में लंकापति रावण का खूंखार और भव्य किरदार निभाया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. हाल ही में E24 बॉलीवुड से खास बातचीत के दौरान फिल्म की कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट और डिजाइनर सानिया सरधरिया (Sania Sardharia) ने यश के इस महाकाव्य ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि कैसे रॉकी भाई के बागी तेवर को छोड़कर रावण की सम्राट जैसी विरासत और ज्ञान को पर्दे पर जीवंत करना उनके लिए सबसे बड़ा चैलेंज था!

रॉकी और रावण की ताकत बिल्कुल अलग थी

सानिया सरधरिया ने E24 को बताया कि रॉकी भाई और रावण दोनों मजबूत किरदार हैं, लेकिन उनकी ऊर्जा जमीन-आसमान का फर्क रखती है. रॉकी की ताकत उसके बगावती तेवर, एटिट्यूड और कच्ची मर्दानगी में थी, जबकि रावण की ताकत ज्ञान, तपस्या, समझदारी और सम्राट होने के गौरव में थी. यश के लिए सिर्फ चेहरा या शरीर बदलना काफी नहीं था, बल्कि उन्हें रॉकी वाला एटीट्यूड छोड़कर रावण की पूरी विरासत को जिंदा करना था.

---विज्ञापन---

आर्मर को बनाया गया ज्वेलरी जैसा भव्य

रावण के लुक में हर छोटी चीज के पीछे एक गहरी सोच थी. सानिया ने बताया कि पारंपरिक आर्मर को आर्मर जैसी ज्वेलरी में बदल दिया गया, ताकि बिना हथियार के भी रावण का रुतबा और ताकत दिखे. मुकुट को साधारण राजा वाले ताज से ऊपर उठाकर डिजाइन किया गया, जिससे लंका के साम्राज्य की समृद्धि झलकती थी. रंग, कढ़ाई और हर डिटेल में असुर विरासत को कैप्चर किया गया.

कोई लुक रिजेक्ट नहीं हुआ, सब बेहतर बनाने की प्रक्रिया थी

इतनी बड़ी फिल्म में टीम वर्क सबसे अहम होता है. सानिया ने शेयर किया कि निर्देशक नितेश सर और निर्माता नमित सर के साथ लगातार चर्चा होती थी कि किरदार के लिए सबसे सही क्या है. लुक टेस्ट के दौरान कई बदलाव आए, लेकिन डिजाइनर इसे रिजेक्शन नहीं मानतीं. उनका मानना है कि ये हर डिजाइन को और ज्यादा बेहतर बनाने की एक रचनात्मक प्रक्रिया थी.

---विज्ञापन---

यश कॉस्ट्यूम को मानते हैं किरदार का अहम हिस्सा

यश के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए सानिया ने बताया कि वह कपड़ों को सिर्फ फैशन नहीं समझते. यश मानते हैं कि कपड़ों की बनावट और पहनने का अंदाज किरदार की बॉडी लैंग्वेज बदल सकता है. वह नए प्रयोग के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, बशर्ते उसके पीछे मजबूत सोच हो. वह अपनी पर्सनल स्टाइल को पूरी तरह पीछे छोड़कर किरदार में ढल जाते हैं.

सैकड़ों कलाकारों की मेहनत का नतीजा है पर्दे का लुक

जब रावण का लुक पर्दे पर आया और ऑडियंस ने सराहा तो पूरी टीम की मेहनत सफल हो गई. सानिया ने बताया कि इस लुक के पीछे असिस्टेंट्स, दर्जियों, कारीगरों और ज्वैलर्स की सेना ने महीनों काम किया है. जब फिल्म देखकर टीम के लोग फोन करते हैं या इंस्टाग्राम पर रील्स वायरल होती हैं, तो वह खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती. यह सिर्फ एक डिजाइनर की कल्पना नहीं, बल्कि सैकड़ों लोगों की कड़ी मेहनत का नतीजा है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 15, 2026 10:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो