Saturday, 12 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

तलाक के बाद संजीदा शेख कैसे संभालती हैं बेटी और करियर? बोलीं- ‘काम पर होती हूं तो…’

Sanjeeda Sheikh: तलाक के बाद सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटी की परवरिश कर रहीं संजीदा शेख ने करियर और मदरहुड के बैलेंस पर बात की है. एक्ट्रेस ने कहा कि सेट पर वे सिर्फ काम पर फोकस रखती हैं.

Sanjeeda Sheikh On Career
Sanjeeda Sheikh On Career

Sanjeeda Sheikh: टीवी से लेकर फिल्मों और ओटीटी तक अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस संजीदा शेख (Sanjeeda Sheikh) इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. आमिर अली से तलाक के बाद संजीदा अकेले ही अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं. एक इंटरव्यू में संजीदा ने खुलकर बताया कि वे काम के साथ-साथ मदरहुड को कैसे बैलेंस करती हैं और शूटिंग के दौरान वे बेटी की फिक्र कैसे मैनेज करती हैं…

‘सेट पर भूल जाती हूं बच्ची है’

एक इंटरव्यू में जब संजीदा से पूछा गया कि क्या मां बनने के बाद वे बेहतर एक्ट्रेस बनी हैं, तो उन्होंने इससे इनकार किया. संजीदा ने कहा, “जब मैं काम पर होती हूं, तो मेरा 100% फोकस सिर्फ अपने काम पर होता है. मैं भूल जाती हूं कि मेरी कोई बच्ची भी है, क्योंकि मुझे दिल से पता होता है कि वो घर पर पूरी तरह से सेफ है.”

---विज्ञापन---

बाहरी गॉसिप से नहीं पड़ता फर्क

संजीदा ने क्लियर किया कि वे दिखावे से दूर रहना पसंद करती हैं और बाहर की दुनिया की गॉसिप्स का असर कभी अपनी पर्सनल लाइफ पर नहीं होने देती हैं. उन्हें इस बात से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या बातें बना रहे हैं या क्या सोच रहे हैं.

फिटनेस का सीक्रेट

अपनी खूबसूरती और टोंड फिगर के राज पर बात करते हुए संजीदा ने बताया कि वे बेहद नॉर्मल लड़की हैं. वे फिट रहने के लिए कोई एक्स्ट्रा या हैवी मशक्कत नहीं करती हैं, बल्कि एक सिंपल और बैलेंस्ड लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं.

---विज्ञापन---

10 साल बाद आमिर से तलाक

संजीदा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2 मार्च 2012 को एक्टर आमिर अली से शादी की थी. दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है, लेकिन शादी के 10 साल बाद यह कपल ऑफिशियल तलाक लेकर अलग हो गया. संजीदा अब अकेले ही अपनी बेटी को संभाल रही हैं.

हर्षवर्धन राणे संग लिंक-अप की अफवाहें

इन दिनों संजीदा शेख का नाम बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ भी जोड़ा जा रहा है. हालांकि, इन डेटिंग रूमर्स और अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर संजीदा ने अभी तक कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं दिया है और वे अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 12, 2026 04:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola