Monday, 19 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘भरोसा नहीं हो रहा है कि वो चली गई…’ Sambhavna Seth के घर पसरा मातम, पेट डॉग की मौत से सदमे में एक्ट्रेस

Sambhavna Seth: बिग बॉस सीजन 2 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस संभावना सेट के करीबी का निधन हो गया है। संभावना ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करके यह दुखद अपने सभी चाहने वालों के साथ साझा की है। संभावना को जानवरों का बहुत शौक है और उनके पास कई पालतू कुत्ते हैं, जिनमें से उनके एक पेट डॉग का निधन हो गया है।

Sambhavna Seth
Sambhavna Seth

Sambhavna Seth: होली के दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के चाचा के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया था। अब होली के अगले दिन एक और एक्ट्रेस के घर से बुरी खबर सामने आई है। बिग बॉस सीजन 2 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस संभावना सेट के करीबी का निधन हो गया है। संभावना ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करके यह दुखद अपने सभी चाहने वालों के साथ साझा की है। संभावना को जानवरों का बहुत शौक है और उनके पास कई पालतू कुत्ते हैं, जिनमें से उनके एक पेट डॉग का निधन हो गया है।

यह भी पढ़ें: Aashram की ‘पम्मी’ के साथ ट्रेन में गंदी हरकत, एक्ट्रेस ने सुनाया शर्मनाक किस्सा

---विज्ञापन---

संभावना का इमोशनल नोट

संभावना सेठ ने इंस्टाग्राम पर अपने पेट डॉग के गुजर जाने की जानकारी देते हुए उसकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ एक लंबा इमोशनल नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हमारा दिल टूट गया है… चेरी, हमारी बेटी, हमारी परी, हमारा सब कुछ, हमें छोड़कर चली गई है। उसने तक बहुत बहादुरी से लड़ाई लड़ी। हमने वह सब कुछ किया जो हम कर सकते थे – उम्मीद बनाए रखी, प्रार्थना की और उसके साथ रहे। लेकिन कभी-कभी, उन्हें हमारे साथ रखने के लिए प्यार ही काफी नहीं होता।’

पेट डॉग की मौत से सदमे में एक्ट्रेस 

संभावना सेठ ने आगे कैप्शन में लिखा, ‘अपने अंतिम पलों में, उसने हमारी ओर ऐसे देखा जैसे कुछ कहना चाह रही हो। हमने उसे अपने पास रखा… उसने कुछ बार अपना मुंह खोला, और फिर… वह चली गई। शांति से। चुपचाप। अपने साथ हमारा एक हिस्सा लेकर। वह 16 साल की थी, लेकिन उसने हमें जीवन भर का प्यार दिया। हमने जितना उसका ख्याल रखा, उससे कहीं ज़्यादा उसने हमारा ख्याल रखा। घर खाली लगता है। हमारा दिल खोखला लगता है। हमें यकीन नहीं होता कि वह चली गई है। हमने उसे प्यार, प्रार्थनाओं और उसकी पसंदीदा गेंदों से भरी विदाई दी – ठीक वैसे ही जैसे वह चाहती थी।’

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने लोगों से की अपील 

संभावना सेठ ने इसके साथ ही अपने सभी जाननों वालों से एक खास अपील भी करते हुए कहा, ‘चेरी से प्यार करने वाले सभी लोगों के लिए, हम जानते हैं कि यह आपके लिए भी मुश्किल है। हम बस यही दुआ कर सकते हैं कि अपने अगले जन्म में, वह फिर से हमें चुने। चेरी, हमारी बच्ची, तुम हमेशा हमारे साथ रहोगी। कृपया उसे अपनी प्रार्थनाओं में रखें। उसकी आत्मा को शांति मिले।’ एक्ट्रेस और उनके परिवार के लिए यह मुश्किल समय है और ऐसे में यूजर्स उनको कमेंट कर हिम्मत दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मेरी मां पारसी, पिता ईसाई…’, भारत में अल्पसंख्यक की सुरक्षा पर क्या बोले John Abraham?

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Mar 15, 2025 06:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो