Monday, 19 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jailer 2 Vs Ranabaali: रिलीज के पहले मंडे कैसा रहा जेलर 2 और रणबाली का प्रदर्शन? जानें दोनों फिल्मों की अबतक की कमाई

Jailer 2 Vs Ranabaali Box Office: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. इनमें साउथ की जेलर 2 और रणबाली भी शामिल है. दोनों फिल्मों को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है

Rajinikanth Jailer 2 Vs Vijay Rashmika Ranabaali
Jailer 2 Vs Ranabaali

Jailer 2 Vs Ranabaali Box Office: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, इन दिनों सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं. सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना स्टारर ‘रणबाली’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन पूरे कर लिए हैं, वहीं 16 अक्टूबर को रिलीज हुई रणबाली ने बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन पूरे कर लिए हैं. आइए जानते हैं कि रिलीज के पहले मंडे, दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की.

जेलर 2 की कमाई

पहले बात करें साउथ सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘जेलर 2’ की तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. पहले ही दिन फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया और लगातार इसकी कमाई में बढ़त देखने को मिल रही है. विदेशों में भी फिल्म जमकर कमाई कर रही है. ओपनिंग डे पर ‘जेलर 2’ ने 59.70 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद दूसरे दिन शुक्रवार को फिल्म ने 37.10 करोड़, तीसरे दिन शनिवार को 47.25 करोड़ और रविवार का फायदा उठाते हुए फिल्म ने 55.85 करोड़ रुपये कमाए.

---विज्ञापन---

सोमवार की कमाई

अब बात करें फिल्म के पांचवें दिन यानी रविवार की कमाई की तो, ‘जेलर 2’ ने अब तक 31.73 करोड़ की नेट कमाई की है. तमिल (5वां दिन) में 24.26 करोड़, तेलुगु में 5.26 करोड़ और हिंदी में 2.21 करोड़ की कमाई हुई है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 271.69 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 231.63 करोड़ हो गया है, जबकि भारत का अंतिम कलेक्शन अभी आना बाकी है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 424.25 करोड़ रुपये हो गया है.

Rajinikanth Jailer 2 Vs Vijay Rashmika Ranabaali

रणबाली की कमाई

बात करें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म रणबाली की तो ये एक ऐतिहासिक फिल्म है. रश्मिका और विजय शादी के बाद पहली बार इस फिल्म के जरिए पर्दे पर साथ नजर आए हैं. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन कमाई के मामले में ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. रणबाली ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 7.30, तीसरे दिन रविवार को रणबाली ने 7.50 करोड़ रुपये कमाए थे.

---विज्ञापन---

सोमवार को घटी ‘रणबाली’ की कमाई

रिलीज के पहले सोमवार रणबाली की कमाई में भरी गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म ने चौथे दिन सोमवार को अब तक 4.21 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 32.97 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 28.26 करोड़ हो गया है, जबकि भारत का फाइनल कलेक्शन आना अभी बाकी है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कमाई 36.90 करोड़ रुपये हो गई है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 19, 2026 08:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो