Monday, 19 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद पिता जैकी श्रॉफ का पहला रिएक्शन आया सामने, जानें अब कैसी है एक्टर की हालत?

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुए जानलेवा हमले के बाद पिता जैकी श्रॉफ का रिएक्शन सामने आया है. जैकी ने कन्फर्म किया है कि उनका बेटा बिल्कुल ठीक है. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.

Jackie Shroff Reacts To Tiger Shroff Incident
Jackie Shroff Reacts To Tiger Shroff Incident

Tiger Shroff: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुए जानलेवा हमले के बाद अब उनके पिता और दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) का पहला रिएक्शन सामने आ गया है. मुंबई के जुहू में हुई इस खौफनाक फायरिंग की घटना से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस सदमे में हैं. सीएम देवेंद्र फडणवीस द्वारा मामले की जांच के आदेश दिए जाने के बीच, बेटे पर हुए इस हमले से दुखी जैकी श्रॉफ ने टाइगर की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिसने फैंस को थोड़ी राहत दी है.

जैकी श्रॉफ का आया पहला रिएक्शन

इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए जैकी श्रॉफ ने ज्यादा कुछ तो नहीं कहा, लेकिन एक पिता के दर्द और फिक्र के बीच उन्होंने इतना जरूर बताया कि उनका बेटा टाइगर अब ठीक है. मुश्किल वक्त में पिता के लिए बेटे की सलामती से बढ़कर कुछ नहीं होता.

---विज्ञापन---

जुहू ग्राउंड के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

रविवार को जब टाइगर श्रॉफ जुहू ग्राउंड से अपनी कार में सवार होकर निकल रहे थे, तब तीन अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए 3 से 4 राउंड फायरिंग की. इस हमले में टाइगर की कार को नुकसान पहुंचा और उनके ड्राइवर तथा एक अन्य शख्स घायल हो गए.

मुंबई पुलिस का बयान और सुरक्षा कड़ी

घटना के बाद मुंबई पुलिस ने स्थिति साफ करते हुए बताया कि गनीमत यह रही कि टाइगर श्रॉफ इस गोलीबारी में बाल-बाल बचे और पूरी तरह सुरक्षित हैं. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है.

---विज्ञापन---

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

इस सनसनीखेज हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताने वाले अनिल पंडित ने हरमन संधू के साथ मिलकर इस हमले की जिम्मेदारी ली है. हालांकि, पुलिस अभी इस वायरल पोस्ट की प्रामाणिकता और सच्चाई की गहराई से जांच कर रही है.

सीएम ने दिए हाई-लेवल जांच के आदेश

घटना की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं. पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें हमले की वजह जानने की कोशिश में लगी हुई हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 19, 2026 06:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो