Saturday, 26 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई क्लास, मनोज तिवारी की लाडली से बोले- ‘नेपोटिज्म के सहारे…’

Bigg Boss 20: सलमान खान के घर में रीति तिवारी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. रैप बैटल के दौरान काजी तौकीर और उदिति सिंह के साथ उनके विवाद के बाद अब वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी रीति को जमकर फटकार लगाई है.

Salman Khan
'बिग बॉस 20' में सलमान खान रीति तिवारी की लगाई क्लास

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के घर में इस समय रीति तिवारी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. रैप बैटल के दौरान काजी तौकीर और उदिति सिंह के साथ उनके विवाद के बाद अब वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी रीति को जमकर फटकार लगाई है. शो के नए प्रोमो में सलमान उनके व्यवहार और भाषा को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं.

क्या लगे रीति पर आरोप?

दरअसल, रीति तिवारी पर आरोप है कि रैप बैटल के दौरान उन्होंने काजी तौकीर और उदिति सिंह के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था. इसको लेकर घर के बाहर भी उनकी आलोचना हो रही है. अब वीकेंड का वार में सलमान खान ने इसी मुद्दे को उठाते हुए रीति से उनके रवैये पर सवाल किए.

---विज्ञापन---

रीति से बोले- कोई आपको जानता नहीं था

प्रोमो में सलमान खान रीति से कहते नजर आ रहे हैं कि वह शो में रॉकस्टार बनने का सपना लेकर आई थीं, लेकिन उनकी भाषा और व्यवहार उन्हें दूसरी दिशा में लेकर जा रहा है. सलमान ने यह भी सवाल किया कि जब वह बिग बॉस के घर में आईं, तब क्या बाहर उन्हें बहुत ज्यादा लोग जानते थे?

किस सवाल पर हामी भरते दिखीं रीति?

रीति इस सवाल पर हामी भरती दिखाई देती हैं. इसके बाद सलमान उनकी पहचान को लेकर कहते हैं कि वह मनोज तिवारी की बेटी हैं और बाहर लोग उनके बारे में यही कह रहे होंगे कि वह अपने पिता की पहचान की वजह से शो तक पहुंची हैं.

---विज्ञापन---

‘नेपोटिज्म के सहारे मिली एंट्री’ पर सवाल

सलमान आगे रीति से कहते हैं कि लोग उन्हें नेपोटिज्म से जोड़कर देख रहे हैं. यानी उन्हें लगता है कि मनोज तिवारी की बेटी होने का फायदा रीति को बिग बॉस में आने के लिए मिला. सलमान इस बात को रीति के सामने सीधे रखते हैं और पूछते हैं कि ऐसी स्थिति को वह किस तरह संभालना चाहेंगी.

रीति चुनेंगी कौन-सा रास्ता?

सलमान का कहना है कि किसी भी बात का जवाब देने के दो तरीके होते हैं. एक है सामने वाले को जवाब देना और दूसरा है उसे समझाना. अब रीति इनमें से कौन-सा रास्ता चुनती हैं, यह देखने वाली बात होगी.

---विज्ञापन---

पिता मनोज तिवारी पर भी उठेंगे सवाल?

रीति तिवारी की बिग बॉस में एंट्री के बाद से ही उनकी पहचान को लेकर चर्चा होती रही है. अब सलमान की इस फटकार के बाद मामला और गरमा गया है. खास बात यह है कि रीति के पिता और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी भी राजनीति और मनोरंजन की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं. ऐसे में अब सवाल यह है कि वीकेंड का वार में रीति क्या जवाब देती हैं और क्या उनके पिता मनोज तिवारी भी बेटी को लेकर कोई रिएक्शन देते हैं.

First published on: Sep 26, 2026 03:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola