Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

आसिम रियाज पर भड़कीं रुबीना दिलैक, बोलीं- क्रिएटिव टीम से करते थे बदतमीजी

Rubina Dilaik Angry On Asim Riaz: एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने आसिम रियाज पर बड़ा बयान दिया है. रुबीना ने आसिम पर रियलिटी शो के सेट और क्रिएटिव टीम के साथ बदतमीजी और दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है.

rubina dilaik angry on asim riaz
रुबीना दिलैक ने आसिम रियाज के गलत व्यवहार पर निशाना साधा है.

Rubina Dilaik Angry On Asim Riaz: टीव जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने ‘बिग बॉस’ फेम आसिम रियाज (Asim Riaz) पर तीखा हमला बोला है. एक चैट शो के दौरान रुबीना ने आसिम के उन दावों पर सवाल उठाए हैं, जिनमें वे अक्सर शोज की टीआरपी (TRP) और सफलता का श्रेय खुद को देते आए हैं. रुबीना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के सेट का अनुभव साझा करते हुए खुलासा किया कि आसिम क्रू और मेकर्स के साथ बेहद खराब बर्ताव करते थे.

‘आसिम सिर्फ परेशानी की वजह थे’

‘The4POV’ टॉक शो में बातचीत के दौरान रुबीना दिलैक ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ में आसिम रियाज के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया. दोनों ही इस शो में ‘गैंग लीडर’ के तौर पर नजर आए थे. आसिम पर तंज कसते हुए रुबीना ने कहा कि वे शो के लिए सिर्फ परेशानी और मुश्किलें खड़ी करने का काम करते थे.

---विज्ञापन---

टीआरपी के दावों पर उठाया सवाल

रुबीना ने आसिम के उन बयानों पर भी निशाना साधा, जिनमें उन्होंने ‘बिग बॉस’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बैटलग्राउंड’ जैसे शोज की सफलता और टीआरपी का श्रेय खुद को दिया था. रुबीना ने कहा कि किसी भी शो को हिट बनाने में पूरी टीम की मेहनत होती है और क्या सच में इन सभी शोज की सफलता का क्रेडिट अकेले आसिम को दिया जा सकता है?

क्रिएटिव टीम से बदतमीजी का आरोप

रुबीना ने आरोप लगाया कि आसिम रियाज शो की क्रिएटिव टीम और क्रू मेंबर्स के साथ बहुत ही बदतमीज लहजे में बात करते थे. वे अक्सर टीम पर उंगली उठाते थे और अपशब्दों का इस्तेमाल करते थे. रुबीना ने कहा कि वे मेकर्स और क्रू को किसी भी प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा मानती हैं, इसलिए टीम के साथ ऐसा बर्ताव देखकर उन्हें बेहद बुरा लगता था.

---विज्ञापन---

अभिनव शुक्ला ने भी रखी अपनी बात

इस चर्चा के दौरान रुबीना के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने भी अपनी बात रखी. अभिनव ने कहा कि जब किसी इंसान को अचानक बहुत ज्यादा अटेंशन और सफलता मिल जाती है, तो उस दबाव और फेम को संभालना हर किसी के बस की बात नहीं होती. सही मार्गदर्शन न मिलने पर लोग भटक जाते हैं.

आसिम की चुप्पी और वर्तमान स्थिति

बातचीत के दौरान रुबीना ने आसिम की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘आज वह कहां हैं?’ आपको बता दें कि रुबीना दिलैक द्वारा लगाए गए इन गंभीर आरोपों और टिप्पणियों पर आसिम रियाज की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या बयान सामने नहीं आया है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 26, 2026 09:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola