Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Roadies Double Cross का हिस्सा बनने पर क्या बोले एल्विश यादव?

Roadies Double Cross में एल्विश यादव को गैंग लीडर बनाया गया है। MTV शो का हिस्सा बनने पर उन्होंने पहली बार अपना रिएक्शन देते हुए कहा है कि यह शो बोल्ड लोगों के लिए बिलकुल सही जगह है।

---विज्ञापन---

Roadies Double Cross
Roadies Double Cross

Roadies Double Cross: एडवेंचर रियलिटी शो रोडीज ने एक बार फिर से वापसी कर ली है। शो ने 20 साल पूरे होने पर इस बार के सीजन की स्पेशल थीम रखी है। इस बार शो की थीम है डबल क्रॉस, जिसमें बिट्रेयल, स्ट्रगल, और चैलेंजेज पिछले सीजन से कुछ ज्यादा ही नजर आने वाले हैं। शो के नए सीजन में कई बड़े बदलाव और सरप्राइज देखने को मिलेंगे। साथ ही इस शो के पहली बार गैंग लीडर बने एल्विश यादव ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया है कि इस शो में उनका मकसद क्या है और कैसे लोगों को रोडीज जैसा शो करना चाहिए।

 गैंग लीडर बनने पर क्या बोले एल्विश यादव

पहली बार गैंग लीडर बने सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव ने इस सीजन को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। उन्होंने इस शो का हिस्सा बनने और मकसद बताते हुए कहा, “मैं यहां जोश और नई ऊर्जा लाने आया हूं। रोडीज डबल क्रॉस बोल्ड लोगों के लिए सही जगह है और मैं अपने गैंग का पूरी ताकत से लीडरशिप करने के लिए तैयार हूं। यह सीजन तगड़े कम्पटीशन और गेम का धांसू उदाहरण सेट करेगा।”

---विज्ञापन---

रणविजय ने पूरे किए शो में 10 साल

शो रोडीज में रणविजय सिंह होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं। उनके साथ गैंग लीडर के तौर पर प्रिंस नरूला, नेहा धूपिया, रिया चक्रवर्ती और एल्विश यादव शो का हिस्सा बनेंगे। प्रिंस नरूला ने रोडीज के साथ 10 साल पूरे होने पर कहा, “डबल क्रॉस हर किसी को परखने वाला है। मैं अपने गैंग को जिताने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।”

---विज्ञापन---

रिया चक्रवर्ती ने विनर बनने का शेयर किया एक्सपीरियंस

रोडीज के पिछले सीजन की विनर रिया चक्रवर्ती ने अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा,“पिछला सीजन जीतना मेरे लिए शानदार था, लेकिन इस बार मेरा इरादा अपने विनर बनने के लिए डबल स्ट्रैटजी बनानी होगी। इस थीम के साथ कम्पटीशन पहले से ज्यादा और भी दिलचस्प होने वाली है।”

यह भी पढे़ं:  Game Changer BO Prediction: क्या पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ेगी गेम चेंजर? कितना कमाएगी पहले दिन

---विज्ञापन---

एल्विश यादव के शो का हिस्सा बनने की चल रही थी अटकलें

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव ‘एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस’ पर गैंग लीडर की काफी दिनों से अटकलें चल रही थीं। लेकिन शो के टीजर रिलीज होने के बाद उनकी एंट्री पक्की हो गई है।  मटीवी रोडीज के टीजर में एल्विश यादव को दिखाया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है कि राव साहब का सिक्का अब हर शहर में बजेगा और सिस्टम होगा हैंग! गैंग लीडर एल्विश यादव का परिचय।

यह भी पढे़ं: Shrutika Arjun के बेघर होने का असली सच आया सामने, जानें मतदान-वोटिंग की डिटेल

---विज्ञापन---
First published on: Jan 10, 2025 12:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola