Thursday, 19 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

राखी सावंत के Ex पति आदिल की शादी में आई दरार? पत्नी सोमी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘सब अल्लाह पर…’

Rakhi Sawant Ex Husband Adil Khan Marriage Trouble: एक्ट्रेस राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान की दूसरी शादी में अनबन और खटपट की खबरें आ रही हैं. इसी बीच आदिल खान की पत्नी सोमी खान का एक क्रिप्टिक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है.

Rakhi Sawant Ex Husband Adil Khan Marriage Trouble: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर ना चाहते हुए चर्चा में छा गई हैं. इस बार राखी सावंत अपने किसी बयान या वीडियो के लिए नहीं, बल्कि अपने एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी की वजह से सुर्खियों में छा गई हैं. दरअसल, राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान की दूसरी शादी में अनबन और खटपट की खबरें आ रही हैं. इसी बीच आदिल खान की पत्नी सोमी खान का एक क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से इस खबर को और तूल मिल गया है. चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है.

आदिल खान और सोमी की शादी में खटपट

आदिल खान दुर्रानी ने राखी सावंत से तलाक लेने के बाद सोमी खान के साथ 3 मार्च 2024 को निकाह किया था. लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही हैं. कहा जा रहा है कि आदिल खान और सोमी की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ऐसा है, जो ठीक नहीं चल रहा है. आदिल खान और सोमी के रिश्ते में खटपट की अटकलें इंस्टा पोस्ट के बाद शुरू हुईं, जिसे खुद सोमी खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

---विज्ञापन---

अल्लाह की नजरों से…

दरअसल, सोमी खान ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. सोमी की इस पोस्ट ने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी. बता दें कि इस पोस्ट में सोमी ने लिखा, ‘मैं अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट के साथ वहां से निकल जाना पसंद करूंगी. मैंने अपना केस अल्लाह के हाथों में सौंप दिया है. वो लोगों के झूठ और एक्शन को देख रहा है. अल्लाह की नजरों से कुछ भी नहीं छिपा है. मैं सबकुछ अल्लाह के भरोसे छोड़ रही हूं.’

क्या बोले आदिल खान?

सोमी की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लोगों ने इसे उनकी और आदिल की शादीशुदा जिंदगी से जोड़ दिया. लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि आदिल ने भी सोमी की इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर किया है. सोमी की पोस्ट को री-शेयर करते हुए आदिल ने लिखा, ‘ऑल द बेस्ट. अच्छा समय साथ में बिताने के लिए शुक्रिया. #END.’ ये सब कुछ देखने के बाद लोगों का शक और मजबूत हो गया.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 19, 2026 01:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो