Thursday, 19 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

ना प्रियंका, ना दीपिका! आलिया भट्ट ने मारी बाजी, TIME100 Next में मिला खास मुकाम, SS राजामौली ने की जमकर तारीफ

Alia Bhatt on Time100 Next India Cover: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट TIME मैगजीन की पहली TIME100 नेक्स्ट इंडिया लिस्ट के कवर पर हैं.

Alia Bhatt on Time100 Next India Cover: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. दरअसल, हाल ही में TIME मैगजीन ने उन उभरते हुए लीडर्स की TIME100 नेक्स्ट इंडिया लिस्ट जारी की है, जो अपने काम, आइडिया और विजन से देश का भविष्य बना रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि TIME मैगजीन की इस पहली TIME100 नेक्स्ट इंडिया लिस्ट के कवर पर आलिया भट्ट हैं. मैगजीन के फीचर में फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने आलिया की खूब तारीफ की है. एसएस राजामौली ने आलिया को इंडियन सिनेमा की ग्लोबल एम्बेसडर तक कहा है.

TIME100 के कवर पर आलिया भट्ट

TIME100 नेक्स्ट इंडिया लिस्ट के कवर पर आलिया भट्ट हैं. उस लिस्ट में एक्टर वेदांग रैना, पार्वती थिरुवोथु, आर्यन खान, फहीम अब्दुल्ला, म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर, क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और कानी कुसरुति जैसे पॉपुलर नाम शामिल हैं.

---विज्ञापन---

राजामौली ने की आलिया भट्ट की तारीफ

एसएस राजामौली ने आलिया पर यह फीचर लिखा है. फिल्म ‘आरआरआर’ में आलिया के साथ काम करने वाले एसएस राजामौली ने शूटिंग की यादें ताजा करते हुए काफी कुछ शेयर किया है. राजामौली ने कहा, ‘जब आलिया भट्ट फिल्म ‘आरआरआर’ में आईं, उनके किरदार सीता के कुछ ही सीन थे. उनकी ज्यादातर कहानी इंतजार में थी, जो वह कह नहीं सकती थीं. आलिया हिंदी सिनेमा से आई थीं और उन्होंने अपने तेलुगु पर तब तक काम किया, जब तक हर लाइन उन्हें अपनी नहीं लगने लगी. सेट पर उन्होंने सीता का रोल ऐसे किया, जैसे पूरी फिल्म उन्हीं के कंधों पर हो. यही आलिया हैं. उनके लिए कोई भी रोल छोटा नहीं है.’

ग्लोबल एम्बेसडर…

राजामौली ने कहा कि वह (आलिया) कभी भी सेफ रास्ता नहीं अपनातीं और इसके बजाय चैलेंजिंग रोल अपनाती हैं, जिससे सबसे मुश्किल परफॉर्मेंस भी आसान लगती हैं. उन्होंने आगे लिखा, ‘इंडियन सिनेमा अपनी ग्लोबल आवाज ढूंढ रहा है और आलिया इसे आगे बढ़ाने वाली एम्बेसडर में से एक हैं. पिछले साल, मैंने उन्हें दुनिया के सबसे बड़े स्टेज पर BAFTAs में और उससे भी आगे हमारी फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से बोलते हुए देखा. वह उन स्टेज पर और उन स्पॉटलाइट में रहने लायक हैं. एक्टर्स की अगली पीढ़ी अपनी हिम्मत को उनसे तौलेगी.’

First published on: Nov 19, 2026 11:58 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो