Thursday, 19 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

मां नहीं, पापा के नक्शेकदम पर चलीं लारा दत्ता की बेटी! UAE में रोशन किया भारत का नाम

Lara Dutta Daughter Saira Wins Championship: बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता की बेटी सायरा ने एक टेनिस टूर्नामेंट चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है.

Lara Dutta Daughter Saira Wins Championship: बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता वैसे इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रामायण’ की सफलता को एंजॉय कर रही हैं. इसी बीच उन्हें जश्न मनाने का एक और मौका मिल गया है, जो उन्हें उनकी बेटी सायरा ने दिया है. दरअसल, हाल ही में सायरा ने एक टेनिस टूर्नामेंट चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती है. अपनी बेटी की इस कामयाबी के बारे में लारा दत्ता ने खुद बताया है. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर बेटी सायरा की इस जीत की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है.

लारा दत्ता की बेटी ने जीती चैंपियनशिप

एक्ट्रेस लारा दत्ता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी सायरा के टेनिस टूर्नामेंट की तस्वीरें शेयर कीं. दरअसल, सायरा ने UAE के फुजैराह में टेनिस एंड कंट्री क्लब में चैंपियनशिप जीती है. एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में से एक फोटो में वह अपनी बेटी के साथ लिफ्ट में मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं. वहीं, दूसरी तस्वीरों में सायरा टेनिस कोर्ट पर हैं और जीत के बाद दो ऑफिशियल्स के साथ अपनी ट्रॉफी और प्राइज चेक के साथ पोज देती दिख रही हैं. हालांकि, लारा ने सभी तस्वीरों में अपनी बेटी का चेहरा इमोजी से छिपा दिया है.

---विज्ञापन---

बहुत गर्व है…

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लारा ने अपनी बेटी की कामयाबी और उसके चैंपियनशिप जीतने का जश्न मनाते हुए एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अपनी (अब मुझसे लंबी) बच्ची के साथ टूर पर गई थी…. और जीत के साथ वापस आई! बहुत गर्व है.’ लारा दत्ता की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

पापा के नक्शेकदम पर चल रही बेटी

बता दें कि लारा दत्ता ने फरवरी 2011 में पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से शादी की थी. इस जोड़े ने पहले मुंबई में सिविल वेडिंग की, उसके बाद गोवा में पारंपरिक ईसाई रीति-रिवाज से शादी की. इसके बाद जनवरी 2012 में उनकी बेटी सायरा का जन्म हुआ. महेश भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने मेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में 12 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं. वह मेंस डबल्स में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले भारतीय भी थे. अब उनकी बेटी अपने पापा के नक्शेकदम पर चल रही है.

First published on: Nov 19, 2026 10:24 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो