Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मुझे गिरफ्तार…’, अरेस्ट होने वाले वायरल वीडियो पर Prince Narula ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

Prince Narula on Viral Arrest Video: फेमस एक्टर प्रिंस नरूला ने अपने गिफ्तारी वाले वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने बयान में इस मामले की पूरी सच्चाई बताई हैं.

Prince Narula on Viral Arrest Video
Prince Narula on Viral Arrest Video

Prince Narula on Viral Arrest Video: टीवी के फेमस एक्टर प्रिंस नरूला एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें प्रिंस को पुलिस अपने साथ ले जाती दिखाई दे रही है. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि प्रिंस नरूला को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, अब इस पूरे मामले पर खुद प्रिंस नरूला ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया है. प्रिंस ने कहा कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है. चलिए जानते हैं कि प्रिंस ने इस मामले में क्या कुछ कहा?

प्रिंस नरूला ने तोड़ी चुप्पी

‘बिग बॉस 9’ के प्रिंस नरूला ने गुरुवार को इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और इस खबर को फेक न्यूज बताया. प्रिंस ने टेलीचक्कर से बात करते हुए अपनी गिरफ्तारी वाली वायरल वीडियो को लेकर कहा कि यह सब उनके एक ब्रांड शूट का हिस्सा था. उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है. प्रिंस नरूला ने जोर देते हुए कहा कि वायरल वीडियो उनके ब्रांड शूट का एक सीन है.

---विज्ञापन---

इंटरनेट पर मचा बवाल

बता दें कि प्रिंस के वायरल हो रहे वीडियो को लेकर इंटरनेट पर काफी बवाल मचा हुआ है, जहां सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि प्रिंस को दिल्ली में एक मस्जिद हटाने को लेकर हो रहे विवाद के दौरान गलत और झूठी जानकारी फैलाने के लिए गिरफ्तार किया गया था. लेकिन प्रिंस नरूला ने इस तथ्य को पूरी तरह से नकार दिया.

टीवी रियलिटी शो के बादशाह

प्रिंस नरूला ‘बिग बॉस 9’, ‘रोडीज एक्स2’, और ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 8’ जैसे टीवी के मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो के विनर हैं. इस वजह से उन्हें टीवी रियलिटी शो का बादशाह कहा जाता है. प्रिंस ने साल ​​2018 में अपनी गर्लफ्रेंड युविका चौधरी के साथ शादी की. इसके बाद साल 2019 में दोनों ने ‘नच बलिये 9’ में हिस्सा लिया और ये शो जीता. इसके अलावा, वो टीवी सीरियल ‘बढ़ो बहू’ के लीड रोल में भी थे. फिलहाल इन दिनों वो एमटीवी के ‘रोडीज’ शो में गैंग लीडर हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 09, 2026 11:02 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो