Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कार में आग लग गई…’, Pawandeep Rajan ने महीनों बाद एक्सीडेंट पर क्या कहा?

Pawandeep Rajan: कुछ महीनों पहले इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन का एक्सीडेंट हो गया है. अब पवनदीप ने खुद इस हादसे के बारे में बात की है. आइए जानते हैं कि पवनदीप ने इसको लेकर क्या कहा?

---विज्ञापन---

Pawandeep Rajan

Pawandeep Rajan: कुछ महीनों पहले इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन का बेहद बुरा एक्सीडेंट हो गया था. इस हादसे में पवनदीप के दोनों पैरों में फ्रैक्चर, दाहिने हाथ में चोट और सिर में चोट आई थी, जिसके बाद उनकी कई सर्जरी हुई थी. अब पवनदीप ने खुद इस हादसे के बारे में बात की है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इसको लेकर क्या कहा है?

दरअसल, पवनदीप को हाल ही में सलीम-सुलेमान के पॉडकास्ट में देखा गया. इस दौरान उन्होंने अपने संग हुए हादसे के बारे में भी बात की. पवनदीप ने कहा कि शुरू में तो कोई हमारी मदद नहीं कर रहा था और फिर पुलिस आ गई थी. कार में आग लग गई थी और मैं उस समय कार के अंदर ही था.

---विज्ञापन---

पवनदीप ने कहा कि उनमें से एक ने मुझे बाहर निकाला. मुझे नहीं पता कि मैं कितनी देर अंदर रहा, लेकिन जब मेरी आंख खुली तो मैं कार से बाहर था और फिर मुझे अस्पताल ले जाया गया. मेरे दोनों पैर और एक हाथ टूट गए थे. मैंने घर पर फोन करके अपने परिवार को आने को कहा और बस यही सोचा कि जल्द से जल्द इलाज करवा लूं और अब सब ठीक हो गया है.

खुद की रिकवरी पर बोले पवनदीप

इसके आगे पवनदीप ने अपनी रिकवरी पर बात की और कहा कि पहले महीने तो मैं एक तरफ से दूसरी तरफ हिल भी नहीं पा रहा था, लेकिन अब मैं थोड़ा-बहुत चल पा रहा हूं, जिससे मुझे खुशी होती है. इसने मुझे चलने-फिरने की असली कीमत का एहसास कराया है और जब ऐसी घटनाएं होती हैं, तो आपको उन्हें स्वीकार करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए और पॉजिटिव रहना चाहिए.

पवनदीप ने कहा कि मैंने धीरे-धीरे चलना शुरू कर दिया है और मुझे उम्मीद है कि आने वाले महीने में मेरी स्पीड बढ़ जाएगी. इस हादसे के बाद मैं बिस्तर पर पड़ा रहा और जब मैं अपने घायल पैर के साथ मुंबई गया, तब भी मुझे एक और महीने तक बिना हिले-डुले रहना पड़ा. उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे मैं चलने लगा हूं और गिटार भी बजाने लगा हूं. मेरे हाथ में थोड़ी ताकत आ गई है, लेकिन उसे अभी और आराम की जरूरत है.

---विज्ञापन---
First published on: Dec 02, 2025 09:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola