Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रॉकी हॉरर’ स्टार टिम करी का 80 साल की उम्र में निधन, मनोरंजन इंडस्ट्री में पसरा मातम

हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है.

hollywood actor tim curry
'रॉकी हॉरर' स्टार टिम करी का हुआ निधन

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और थिएटर आर्टिस्ट टिम करी का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह ‘द रॉकी हॉरर पिक्चर शो’ में डॉ. फ्रैंक-एन-फर्टर के यादगार किरदार के लिए दुनियाभर में जाने जाते थे. उनके निधन की खबर से हॉलीवुड और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर है.

कैसे मिली करियर को उड़ान?

टिम करी का जन्म 1946 में इंग्लैंड में हुआ था. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 1968 में रॉक म्यूजिकल ‘हेयर’ के लंदन प्रोडक्शन से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद 1973 में उन्हें रिचर्ड ओ ‘ब्रायन’ के म्यूजिकल में काम करने का मौका मिला, जिसने उनके करियर को नई पहचान दी.

---विज्ञापन---

हॉरर से लोगों को डराया

करी ने ‘द रॉकी हॉरर पिक्चर शो’ में डॉ. फ्रैंक-एन-फर्टर का किरदार निभाया था. खास अंदाज और बोल्ड लुक वाले इस किरदार ने उन्हें रातोंरात पॉपुलर बना दिया था. पहले उन्होंने यह रोल स्टेज पर निभाया और बाद में 1975 में आई फिल्म में भी इसी किरदार को पर्दे पर उतारा. शुरुआत में फिल्म को सिनेमाघरों में खास सफलता नहीं मिली, लेकिन समय के साथ यह कल्ट क्लासिक बन गई.

इन फिल्मों से मिली पहचान

टिम करी की पहचान सिर्फ ‘रॉकी हॉरर’ तक सीमित नहीं रही. स्टीफन किंग की कहानी पर आधारित 1990 की टीवी मिनी सीरीज ‘इट’ में उन्होंने डरावने क्लाउन पेनीवाइज का किरदार निभाकर दर्शकों को खूब डराया. इसके अलावा वह ‘मपेट ट्रेजर आइलैंड’, ‘एनी’, ‘क्लू’, ‘लीजेंड’, ‘द हंट फॉर रेड अक्तूबर’, ‘होम अलोन 2’ और ‘कांगो’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए.

---विज्ञापन---

छिएटर में करी ने किया काम

करी ने थिएटर में भी शानदार काम किया और उन्हें तीन टोनी अवॉर्ड्स के लिए नामांकन मिला था. साल 2012 में उन्हें गंभीर स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें व्हीलचेयर का इस्तेमाल करना पड़ा. इसके बावजूद उन्होंने वॉइस एक्टिंग जारी रखी और फैंस से जुड़े रहे.

एक्टर की आत्मकथा को चुकी है पब्लिश

पिछले साल उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘वैगाबॉन्ड’ भी प्रकाशित की थी. उनके प्रकाशक ने उन्हें शानदार करियर वाला बेमिसाल कलाकार बताते हुए श्रद्धांजलि दी.

---विज्ञापन---

हॉलीवुड में शोक की लहर

लॉस एंजिल्स पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात 11.23 बजे अधिकारियों को एक 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत की जांच के लिए बुलाया गया था. टिम करी के निधन की खबर ने उनके लंबे और यादगार फिल्मी सफर को एक भावुक विराम दे दिया है.

First published on: Aug 26, 2026 11:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola