Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Indian Idol 12 के विनर पवनदीप राजन का फोर्टिस अस्पताल से हेल्थ अपडेट, 4 में से 3 सर्जरी अभी बाकी

इंडियन आइड 12 के विनप पवनदीप राजन का फोर्टिस अस्पताल से हेल्थ अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक बताया गया है कि सिंगर की चार में से अभी तक तीन सर्जरी बाकी हैं।

---विज्ञापन---

इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन हाल ही में एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास हुआ, जिसमें उनकी कार बुरी तरह टूट गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं। फिलहाल पवनदीप नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही पवनदीप का हालचाल लेने उत्तराखंड से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार नोएडा पहुंचे। पवनदीप के होश में आने और उनकी मुस्कुराती तस्वीर सामने आने के बाद फैन्स में राहत और खुशी की लहर दौड़ गई है।

अब कैसे हैं पवनदीप राजन की हेल्थ?

इंडियन आइडल 12 के विनर और उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक पवनदीप राजन के कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें तत्काल नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई सर्जरी की जरूरत के बावजूद अब राहत की खबर ये है कि पवनदीप खतरे से बाहर हैं और होश में आने के बाद उनकी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर सामने आई है। पवन से मिलने के लिए उत्तराखंड से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने सभी कार्य स्थगित कर दिए और नोएडा पहुंचे। उन्होंने फोर्टिस अस्पताल पहुंचकर न सिर्फ पवनदीप का हालचाल जाना बल्कि डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से इलाज की पूरी जानकारी भी ली। उमेश कुमार ने कहा, “पवन हमारा हीरो है। मैंने बाबा बद्री-केदार से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।”

---विज्ञापन---

अभी भी सर्जरी होनी बाकी

पवनदीप के साथ यह हादसा 5 मई को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास हुआ था। बताया जा रहा है कि पवनदीप की कार का बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक कैंटर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह चकनाचूर हो गई और पवनदीप समेत अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद पवनदीप को फोर्टिस हॉस्पिटल, नोएडा रेफर किया गया। पवन से मिलने पहुंचे MLA उमेश कुमार ने यह भी जानकारी दी कि एक्सीडेंट में घायल अन्य दो युवकों में से एक की हालत स्थिर है। जबकि दूसरा एम्स में भर्ती है। पवनदीप की हालत में सुधार है, और डॉक्टरों के अनुसार चार में से एक सर्जरी सफलतापूर्वक हो चुकी है, बाकी तीन सर्जरी जल्द की जाएंगी।

---विज्ञापन---

 

क्या बोलें डॉक्टर्स?

डॉक्टरों के मुताबिक, इस हादसे में पवनदीप के दोनों पैरों और एक हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया है। उनके चेहरे पर हल्की सूजन है जो धीरे-धीरे कम हो रही है। सभी सर्जरी पूरी होने के बाद वह ठीक हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  डेटिंग अफवाहों के बीच सामंथा रूथ प्रभु ने राज निदिमोरू के साथ शेयर कीं तस्वीरें, लिखा- ‘नई शुरुआत’

पवनदीप राजन कौन हैं?

उत्तराखंड के चंपावत जिले से ताल्लुक रखने वाले पवनदीप राजन ने 2021 में इंडियन आइडल 12 का खिताब जीतकर पूरे देश का दिल जीता था। उनकी आवाज को शो के दौरान और उसके बाद भी खूब सराहा गया। उन्होंने वेब सीरीज 1962: द वॉर इन द हिल्स में भी गाना गाया है और उनके कई म्यूजिक वीडियो जैसे फुर्सत, मंजूर दिल, और तेरे बगैर रिलीज हो चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर ‘एयर स्ट्राइक’ बॉलीवुड में कब-कब? OTT भी देशभक्ति में पीछे नहीं

First published on: May 08, 2025 09:59 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola