Pati Patni Aur Panga: जियोहॉटस्टार और Colors TV के रियलिटी शो ‘पति-पत्नी और पंगा’ को लेकर लोगों के बीच काफी बज बना हुआ है। इस शो में सेलिब्रिटी कपल्स का रिएलिटी चेक का लेवल हर एक नए एपिसोड के साथ बढ़ता जा रहा है। हाल ही में शो का नया एपिसोड रिलीज किया गया। जिसमें पहले तो जोड़ियों को बच्चे संभालने का टास्क दिया गया। इसके बाद शो के होस्ट ने कुछ जोड़ियों को एक नया टास्क दिया। जिसमें पति-पत्नी के बीच ताल-मेल और एक दूसरे को समझाने का टास्क दिया, जिसमें एक खास ट्विस्ट है। दरअसल, इस टास्क में पत्नियां खतरों की खिलाड़ी बनीं। चलिए जानते हैं कि शो की जोड़ियाँ ये टास्क कैसे पास करती हैं।
टॉर्चर टास्क में 4 जोड़ियां शामिल
दरअसल शो की होस्ट सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी ने शो के दूसरे टास्क के लिए 4 जोड़ियों को चुना। इनमें गीता फोगाट-पवान, रूबिना दिलैक-अभिनव शुक्ला, स्वारा भास्कर-फहाद और देबिना बेनर्जी-गुरमीत चौधरी शामिल थे। टास्क के अनुसार इन जोड़ियों में से पत्नियों के सिर और हाथ को टॉर्चर बॉक्स में डाला गया। इसके बाद शो के होस्ट द्वारा सवाल पूछे गए जिनके जवाब पतियों को एक ब्लैक बोर्ड पर लिखने थे और पत्नियों को मुंह से बोलकर उसका जवाब देना था। गलत जवाब होने पर पत्नियों के टॉर्चर बॉक्स में छिपकली, चूहे और बिच्छू डाले गए।
यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga में बच्चों ने बजाया इन जोड़ियों का बैंड, पोटी-सूसू से हुए परेशान
रूबीना बनी टास्क विनर
इस टास्क में देबिना बेनर्जी-गुरमीत चौधरी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, क्योंकि पूछे गए सवाल का दोनों ने काफी अच्छे से जवाब दिया। लेकिन सवाल ने उन्हें परेशान कर दिया। कुल मिलाकर ये टॉर्चर टास्क सभी जोड़ियों पर भारी पड़ा। जहां देबिना, स्वारा और गीता ने टास्क बीच में ही छोड़ दिया, वहीं, रूबिना आखिर तक टिकी रही; उन्होंने इस टास्क को पूरा भी किया और जीत भी।