Monday, 5 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Khatron Ke Khiladi 2026 Winner: हेलीकॉप्टर से कूदे अविनाश मिश्रा, खतरनाक स्टंट कर जीता KKK 15 का खिताब, इतनी मिली Prize Money

Khatron Ke Khiladi 15 2026 Winner: एक्शन किंग रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने जीत लिया है. चलिए जानते हैं कि उन्हें कितनी प्राइज मनी मिली.

Khatron Ke Khiladi 15 2026 Winner: टीवी के मोस्ट पॉपुलर स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ग्रैंड फिनाले हो गया है और शो के 15वें सीजन को अपना विनर भी मिल गया है. रोहित शेट्टी के इस शो में कई महीनों तक मुश्किल और खतरनाक स्टंट करने के बाद आखिरकार टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का खिताब जीत लिया है. वहीं, ऋत्विक धनजानी फर्स्ट रनर-अप और ऑरी (ओरहान अवत्रामानी) सेकेंड रनर-अप रहे. एक्शन किंग रोहित शेट्टी के इस शो को जीतने के बाद अविनाश काफी इमोशनल हो गए और दौड़कर अपनी दोस्त ईशा सिंह को गले लगा लिया. चलिए जानते हैं कि उन्हें कितनी प्राइज मनी मिली.

इतनी मिली प्राइज मनी

बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के ग्रैंड फिनाले के मुकाबले में अविनाश ने हेलीकॉप्टर से पानी में उतरने वाला सबसे खतरनाक और मुश्किल स्टंट अच्छे से पूरा किया और KKK 15 की विनर ट्रॉफी जीत ली. KKK 15 के विनर बनने वाले अविनाश मिश्रा को 20 लाख रुपये की प्राइज मनी और एक नई कार भी मिली है.

---विज्ञापन---

इमोशनल हो गए अविनाश

इस बार शो का थीम ‘चैंपियंस वर्से चैलेंजर्स’ था, जिसमें शो के नए खिलाड़ियों को पुराने खिलाड़ियों से मुकाबला करना था. अविनाश मिश्रा इस सीजन के नए खिलाड़ी थे और उन्होंने पूरे सीजन मजबूती के साथ प्रदर्शन किया. उन्होंने साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक टीवी एक्टर नहीं हैं, बल्कि उनकी काबिलियत बहुत ज्यादा है. अविनाश की स्ट्रॉन्ग मेंटलिटी और शानदार स्टंट स्किल्स ने उन्हें लोगों के बीच भी काफी फेमस कर दिया. शो के ग्रैंड फिनाले में जैसे ही होस्ट रोहित शेट्टी ने अविनाश मिश्रा को विजेता घोषित किया, वह इमोशनल हो गए और स्टेज पर ही रो पड़े.

मैंने खुद को ही साबित…

विनर की ट्रॉफी लेते हुए अविनाश ने रोहित शेट्टी से कहा, ‘पिछले 10 सालों में, मुझे कई किरदारों के लिए नॉमिनेट किया गया है और मैंने अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लिया है, लेकिन यह पहली बार है जब मैं कोई अवॉर्ड जीत रहा हूं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘खतरों के खिलाड़ी जीतना मेरे लिए खास है क्योंकि मुझे लगा था कि मैंने शो में हिस्सा लेने का मकसद खुद को साबित करना था, लेकिन इस सफर में मैंने खुद को ही साबित किया.’

ईशा सिंह को लगाया गले

रोहित शेट्टी से विनर की ट्रॉफी जीतने के बाद अविनाश दौड़कर ऑडियंस में बैठी अपनी क्लोज फ्रेंड ईशा सिंह के पास गए और सबके सामने उन्हें गले लगा लिया. जीत के इस खास मौके पर ईशा और अविनाश दोनों ही काफी इमोशनल थे और उनकी आंखों में आंसू थे.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 05, 2026 08:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola