Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

पेरेंट्स ने कराई जबरन शादी, 5 महीने बाद लिया तलाक; गुल्लू ने ‘बिग बॉस’ में किया खुलासा

Big Boss 20: 'बिग बॉस 20' में गुल्लू (कुशाल तंवर) ने खुलासा किया कि पेरेंट्स के दबाव में 2024 में उनकी जबरन शादी हुई थी. 5 महीने में तलाक होने के बाद वे डिप्रेशन से गुजरे और परिवार ने भी उनसे रिश्ता तोड़ लिया था.

Gullu Kushal Tanwar On Personal Life Bigg Boss 20
Gullu Kushal Tanwar On Personal Life Bigg Boss 20

Big Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ (Big Boss 20) के घर में रियलिटी टीवी स्टार गुल्लू यानी कुशाल तंवर (Kushal Tanwar) ने अपनी पर्सनल लाइफ का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला राज खोल दिया है. लंबे समय से इंटरनेट पर उनकी शादी की तस्वीरों को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार गुल्लू ने मुहर लगा दी है. काजी तौकीर के साथ बातचीत के दौरान गुल्लू ने कंफर्म किया कि उनकी पेरेंट्स ने जबरन शादी करवाई थी, जो महज 5 महीने में ही खत्म होकर तलाक में बदल गई.

काजी तौकीर के सामने बड़ा खुलासा

‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) से बात करते हुए गुल्लू ने अपनी मैरिड लाइफ का सच एक्सपोज किया. गुल्लू ने बताया कि उनकी शादी और तलाक दोनों हो चुके हैं, जिसे सुनकर काजी के होश उड़ गए. गुल्लू ने कहा कि हरियाणा में जल्दी शादी का प्रेशर होता है और यह शादी उनके पेरेंट्स ने जबरदस्ती करवाई थी, जिसमें कोई प्यार नहीं था.

---विज्ञापन---

‘4-5 महीने चली शादी और डिप्रेशन’

अपनी लाइफ का यह पन्ना खोलते हुए गुल्लू ने कहा, “मेरी 2024 में शादी हुई और इसी साल तलाक भी हो गया. शादी सिर्फ 4-5 महीने चली. सबने कहा यह गलत था, मैंने कोशिश भी की लेकिन बात नहीं बनी. इस सिचुएशन से बाहर निकलना बहुत मुश्किल था और मैं गहरे डिप्रेशन में चला गया था.”

‘रोडीज जीतने के बाद लीक हुई फोटो’

गुल्लू ने आगे बताया कि यह कोई लव मैरिज नहीं थी, बल्कि फैमिली की खातिर उन्हें शादी करनी पड़ी थी. जब वे गोवा में रोडीज गैंग के साथ थे और उनके तलाक की प्रोसेस चल रही थी, तभी किसी ने उनकी दूल्हा बने हुए वेडिंग फोटो इंटरनेट पर लीक कर दी. फोटो लीक होने से वे बहुत घबरा गए थे और उन्हें लगा कि उनका गेम अब खत्म हो चुका है.

---विज्ञापन---

परिवार का विरोध और रिश्ते में दरार

गुल्लू के लिए अपनी शादी तोड़ना आसान नहीं था क्योंकि उनका परिवार इसके सख्त खिलाफ था. जब गुल्लू ने बगावत करके तलाक लेने का फैसला किया, तो उनके परिवार ने उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए. तलाक के मैटर को पूरी तरह सैटल होने में लगभग 1 साल का वक्त लगा और इस दौरान उन्हें बहुत मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा.

पुरानी कड़वी यादों से मूव ऑन

तलाक और फैमिली प्रेशर के मुश्किल दौर से गुजरने के बाद गुल्लू ने हार नहीं मानी. उन्होंने तय किया कि लाइफ में आगे बढ़ने के लिए वे सिर्फ अपने काम पर फोकस करेंगे. आज गुल्लू उस कड़वे पास्ट से पूरी तरह बाहर आ चुके हैं और ‘बिग बॉस 20’ के घर में अपने गेम से सभी का दिल जीत रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 23, 2026 12:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola