Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Celebrity MasterChef के जज कौन? जो सेलेब्स की डिश चेक कर चुन रहे विनर

Celebrity MasterChef: सोनी टीवी पर कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शुरू हो गया है। इस शो में कंटेस्टेंट की डिश चेक करके जज विनर बता रहे हैं। आइए जानते इस बार के जजों के बारे में।

---विज्ञापन---

Celebrity MasterChef
Celebrity MasterChef

Celebrity MasterChef: टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 18 तो खत्म हो गया है लेकिन इसके बाद तीन-तीन शोज का आगाज हो चुका है। इनमें से एक सेलिब्रिटी मास्टरशेफ भी है। कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ काफी वक्त से चर्चा में बना हुआ है। फाइनली मेकर्स ने इस शो को 27 जनवरी से स्ट्रीम कर दिया है। शो की होस्ट फराह खान होस्ट के रूप में और जज शेफ रणवीर बरार, विकास खन्ना कंटेस्टेंट की लगातार क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं इस बार के जज और कंटेस्टेंट के बारे में…

रणवीर बरार

रणवीर बरार फेमस शेफ में से एक हैं। इन दिनों वह अपने कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। उन्होंने इंडियन फूड को दुनिया के सामने अलग एंगल से पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह तमाम कुकिंग शोज जैसे थैंक गॉड इट्स फ्राइडे, द ग्रेट इंडियन रसोई, ब्रेकफास्ट एक्सप्रेस, स्टेशन मास्टर्स टिफिन, राजा रसोई और अंदाज अनोखा को कर चुके हैं। इसके साथ ही कई किताबें भी लिख चुके हैं। इसके साथ ही उनका एक यूट्यूब चैनल भी है जिसमें 5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Brar (@ranveer.brar)

---विज्ञापन---

विकास खन्ना

विकास खन्ना इन दिनों कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। यह एक बेहतरीन शेफ, लेखक और फिल्ममेकर हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और जज्बे से लाइफ की हर मुश्किल को पार किया है। पंजाब के अमृतसर में पले-बढ़े विकास आज एक ग्लोबल सेलिब्रिटी शेफ हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा तक के लिए खाना बना चुके हैं। उन्होंने न केवल अपने शानदार खाने से दुनिया का दिल जीता, बल्कि फिल्ममेकिंग के जरिए महिलाओं से जुड़े अहम मुद्दों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया। भले ही वह अब अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में बस गए हैं, लेकिन उनका दिल आज भी भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जुड़ा हुआ है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikas Khanna (@vikaskhannagroup)

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: Saif Ali Khan Attack Case में मुंबई पुलिस की बड़ी चूक, पकड़ा गया शख्स गलत

---विज्ञापन---

कौन-कौन से स्टार्स शो में शामिल ?

कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की होस्ट फराह खान हैं। इसके साथ जज शेफ रणवीर बरार, विकास खन्ना कंटेस्टेंट की लगातार क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स खाना पकाते हुए नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में टीवी की बहू दीपिका कक्कड़, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, अभिजीत सावंत, कविता सिंह, मिस्टर फैजू, राजीव अदातिया, अर्चना गौतम, गौरव खन्ना, उषा नाडकर्णी और चंदन प्रभाकर जैसे स्टार्स खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढे़ं: Thalapathy Vijay ने क्यों बदला फिल्म का नाम? Jana Nayagan का नया मतलब?

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Jan 27, 2025 12:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola