Celebrity MasterChef Finale: सोनी लिव के पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ का मोस्ट अवेटेड ग्रैंड फिनाले बस आने ही वाला है। ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ के विनर का नाम जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 4 महीने के बाद आज शो के विजेता के नाम का ऐलान होने वाला है। फराह खान, विकास खन्ना और रणवीर बरार तीनों इस शो के जज हैं और शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट भी मिल गए हैं। ग्रैंड फिनाले के बारे में आपको जो कुछ भी जानना चाहिए, वो सब यहां है, तारीख और स्ट्रीमिंग डिटेल्स से लेकर फाइनलिस्ट और विनर की प्राइज मनी तक।
यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री से संन्यास लेंगी Bharti Singh, कॉमेडी क्वीन का शॉकिंग खुलासा
कब और कहां देखें ग्रैंड फिनाले
कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ का ग्रैंड फिनाले शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 को हो रहा है। अगर आपको यह शो ओटीटी पर देखना है, तो फैंस इसे लाइव सोनीलिव पर देख सकते हैं, इसके अलावा ये सोनी टीवी चैनल पर रात साढ़े 8 बजे टेलीकास्ट होगा।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
विनर को कितनी मिलेगी प्राइज मनी?
‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ इंडिया को लोगों से खूब प्यार मिला है और इस कुकिंग रियलिटी शो के विनर का नाम जानने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। चलिए जानते हैं कि ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ का खिताब जीतने वाले विजेता को कितनी प्राइम मनी मिलेगी। मास्टशेफ इंडिया के विनर को 25 लाख रुपये की धन राशी मिलेगी।
शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट
फराह खान के कुकिंग शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ में काफी सारे सेलेब्स बतौर कंटेस्टेंट आए थे, लेकिन अब शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया और फैसल शेख (मिस्टर फैसू) ये शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट बने हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Sunny Deol की ‘जाट’ पर क्या बोलीं हेमा मालिनी, इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल