बिग बॉस 20 का खेल शुरू हुए पांच दिन हो चुके हैं और पांचवें एपिसोड में घर का माहौल अचानक इमोशनल हो गया। दरअसल, बिग बॉस ने घरवालों के लिए एक खास वीडियो तैयार किया, जिसमें पिछले 19 सीजन के कई यादगार पल दिखाए गए। शुरुआत में पुराने मजेदार सीन्स और शहनाज गिल का मशहूर डायलॉग देखकर घरवाले खूब हंसे और एंजॉय करते नजर आए। लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ा, माहौल पूरी तरह बदल गया। पुराने सीजन के कंटेस्टेंट्स के इमोशनल पलों को देखकर माही विज, आम्रपाली दुबे, आसिफ खान और अरशिफा समेत कई घरवालों की आंखों में आंसू आ गए। इस खास वीडियो में बिग बॉस 13 की सबसे चर्चित जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की बॉन्डिंग के खूबसूरत पल भी दिखाए गए। दोनों की दोस्ती, नोकझोंक और साथ बिताए कई यादगार पलों को दोबारा स्क्रीन पर देखकर घरवाले भावुक हो गए। सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं हैं, ऐसे में उनकी और शहनाज की पुरानी झलकियों ने माहौल को और भी भावुक बना दिया। सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को फैंस ने ‘सिडनाज’ नाम दिया था और बिग बॉस के इतिहास की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिना जाता है। इसके अलावा वीडियो में अलग-अलग सीजन के झगड़े, ड्रामा, सलमान खान के साथ मस्ती और शो के विनर्स की झलक भी दिखाई गई। इस दौरान घरवालों के साथ पुराने बिग बॉस फैंस भी भावुक हो गए।
---विज्ञापन---
Salman Khan के शो Bigg Boss 20 में आंसूओं का ‘सैलाब’! फूट-फूट कर रोए कंटेस्टेंट ? क्या है पूरा मामला ?
बिग बॉस 20 का खेल शुरू हुए पांच दिन हो चुके हैं और पांचवें एपिसोड में घर का माहौल अचानक इमोशनल हो गया। दरअसल, बिग बॉस ने घरवालों के लिए एक खास वीडियो तैयार किया, जिसमें पिछले 19 सीजन के कई यादगार पल दिखाए गए।
First published on: Sep 11, 2026 02:48 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola