Sunday, 29 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

कैंसर से जूझ रहे एक्टर दीपक काजिर के साथ मारपीट का आरोप, CINTAA के सदस्यों पर उठे सवाल

Deepak Kajir: कैंसर से जूझ रहे सीनियर एक्टर दीपक काजिर के साथ सिंटा के दफ्तर में कथित मारपीट का मामला सामने आया है. सिंटा की आजीवन सदस्य डेजी क्लेमेंट्स ने 26 नवंबर की इस घटना को लेकर कुछ सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल सिंटा या संबंधित लोगों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

CINTAA के सदस्यों पर एक्टर दीपक काजिर केजरीवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है.
CINTAA के सदस्यों पर एक्टर दीपक काजिर केजरीवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. (Image Source/Social Media)

Deepak Kajir: टीवी और फिल्मों के जाने-माने सीनियर एक्टर दीपक काजिर (Deepak Qazir) से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक खबर सामने आई है. कैंसर से जूझ रहे दीपक के साथ ‘सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन’ यानी सिंटा (CINTAA) के दफ्तर में कथित मारपीट का गंभीर आरोप लगा है. सिंटा की आजीवन सदस्य डेजी क्लेमेंट्स ने दावा किया है कि 26 नवंबर को अंदर जाने से रोके जाने पर जब दीपक ने सवाल किया तो उनके साथ मारपीट की गई और लात-घूंसे चलाए गए. इस सनसनीखेज दावे के बाद इंडस्ट्री में खलबली मच गई है.

26 नवंबर को सिंटा दफ्तर में मारपीट का दावा

डेजी क्लेमेंट्स के मुताबिक यह घटना गुरुवार 26 नवंबर को हुई थी जब दीपक काजिर को सिंटा के ऑफिस के अंदर जाने से रोका गया. उन्होंने बताया कि जब दीपक ने रोके जाने की वजह पूछी और जवाब मांगा तो उनके साथ मारपीट की गई और लात-घूंसे बरसाए गए जिससे उन्हें चोट आई.

---विज्ञापन---

डेजी क्लेमेंट्स ने इन सदस्यों के लिए नाम

बॉलीवुड क्रॉनिकल से बातचीत में डेजी क्लेमेंट्स ने इस कथित मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाते हुए दीपक पराशद अरमान ताहिल बृजेश राम और सपन भट्टाचार्य के नाम लिए. उन्होंने दावा किया कि इन्हीं लोगों ने वरिष्ठ अभिनेता के साथ यह बर्ताव किया.

कैंसर मरीज होने के चलते सेहत को लेकर जताई चिंता

डेजी ने बताया कि दीपक काजिर की तबीयत इस समय ठीक नहीं है और वह कैंसर से जूझ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सिंटा जैसे दफ्तर में ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह बेहद डरावना है और अगर एक सीनियर व बीमार एक्टर के साथ ऐसा हो सकता है तो दूसरों के साथ भी हो सकता है.

---विज्ञापन---

सिंटा और आरोपी सदस्यों की प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही सिंटा की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है. इस मामले में जिन सदस्यों के नाम सामने आए हैं उनकी तरफ से भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

टीवी शो और फिल्मों में लंबा सफर तय कर चुके हैं दीपक

दीपक काजिर हिंदी टेलीविजन वेब सीरीज और फिल्मों में अपने काम के लिए पहचाने जाते हैं. वह ‘कहानी घर-घर की’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘तेनाली रामा’, ‘असुर’ और ‘स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी’ के अलावा ‘जाने भी दो यारो’, ‘रूप की रानी’, ‘चोरों का राजा’, ‘परदेस’ और ‘मेट्रो… इन दिनों’, जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Nov 29, 2026 02:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो