Thursday, 5 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: ‘मैंने समीक्षा को खो डाला’ गर्लफ्रेंड को दिया धोखा, अब मां का मैसेज का सुन रो पड़े यंग डीएसए!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के 'संदेशे आते हैं' टास्क में यंग डीएसए और स्काउट ओपी की बातचीत ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. यंग डीएसए बताते हैं कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को चीट किया है.

Bigg Boss 20: सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में इस समय ‘संदेशे आते हैं’ टास्क चल रहा है, जिसमें अब तक काजी तौकीर, मनीष गोयल, कनिका मान, गुल्लू, लव गिल, यंग डीएसए और अरिश्फा खान के घर से मैसेज आया है. इसमें से अरिश्फा खान को छोड़कर बाकी सभी घरवालों को अपने परिवार का मैसेज सुनने को मिल गया है. इस पूरे इमोशनल एपिसोड में रैपर यंग डीएसए और स्काउट ओपी की बातचीत ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. यंग डीएसए बताते हैं कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को 10 बार धोखा दिया है.

मां का मैसेज सुन रो पड़े यंग डीएसए

‘संदेशे आते हैं’ टास्क में अपने परिवार वालों का मैसेज सुनने के बाद यंग डीएसए रो पड़े. इस दौरान रोते हुए यंग से स्काउट ओपी ने पूछा कि मैसेज में उसकी लेडीलव क्यों नहीं है. इस पर यंग और इमोशनल हो जाते हैं. इसके बाद यंग अपनी मां के संदेश पर चिंता जताते हुए कहते हैं कि उनकी मां ने मैसेज में भी उनकी गर्लफ्रेंड समीक्षा उर्फ समा का नाम या जिक्र क्यों नहीं किया. इसके साथ ही यंग को यह भी हैरानी हुई कि वह ऑडियो मैसेज का हिस्सा क्यों नहीं थीं.

---विज्ञापन---

मैंने समीक्षा को खो डाला…

इसके बाद यंग डीएसए ने एक चौंकाने वाला कबूलनामा किया. यंग ने कहा कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दिया है. स्काउट से बात करते हुए यंग ने कहा, ‘खो डाला रे स्काउट समीक्षा को… खो डाला मैंने समीक्षा को. मैंने धोखा दिया है उसको, बहुत बार. 10 बार अलग-अलग टाइम पे.’ इसके बाद स्काउट ने पूछा, ‘तो भी तेरे साथ रही ना?’ यंग ने जवाब दिया, ‘नहीं, उसे पता नहीं था. जब मैं यहां पे आया तब उसको पता चला होगा.’

सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग

मालूम हो कि जब से यंग ‘बिग बॉस 20’ के घर में आए हैं, वह अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में काफी खुलकर बात कर रहे हैं. यंग अक्सर उनकी खूबसूरती के बारे में बताते हैं. हालांकि, अब उनके इस कबूलनामे के बाद उन्हें ऑनलाइन काफी ट्रोल किया जा रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने यंग की बेवफाई के लिए उन्हें खरी-खोटी सुनाई है.

First published on: Nov 05, 2026 03:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो