Thursday, 5 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana Facts: रामानंद सागर की ‘रामायण’ से कितनी अलग है नीतेश तिवारी की फिल्म? रावण से जुड़ा है खास कनेक्शन

Ramayana Facts: नीतेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की कहानी रामानंद सागर के ब्लॉकबस्टर टीवी शो 'रामायण' से कितनी अलग है?

Ramayana Facts: बॉलीवुड फिल्ममेकर नीतेश तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ‘रामायण’ लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. इस फिल्म में रणबीर कपूर ने ‘प्रभु राम’, साईं पल्लवी ने ‘माता सीता’ और यश ने ‘रावण’ का किरदार निभाया है. जब से फिल्म रिलीज हुई है, तब से सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ हो रही है. कई यूजर्स ने तो बताया कि नीतेश तिवारी की फिल्म की कहानी रामानंद सागर के ब्लॉकबस्टर टीवी शो ‘रामायण’ से काफी अलग है. जिसका बड़ा कनेक्शन रावण से जुड़ा है. चलिए जानते हैं कि आखिर रामानंद सागर की ‘रामायण’ से नीतेश तिवारी की ये फिल्म कितनी अलग है?

रावण का इतिहास

रामानंद सागर के ब्लॉकबस्टर टीवी शो ‘रामायण’ में इसकी पूरी कहानी ‘प्रभु श्रीराम’ के इर्द-गिर्द घूमती है. रामानंद सागर की ‘रामायण’ में रावण का इतिहास लगभग गायब सा था. शो में रावण की एंट्री भी उसकी बहन सूर्पनखा की नाक कटने के बाद होती है, जब वो अपने अपमान का बदला लेने के लिए भाई से कहती है.

---विज्ञापन---

नीतेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में कहानी ‘प्रभु श्रीराम’ और रावण दोनों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में रावण के इतिहास को बेहद बारीकी से दिखाया गया है. जिसमें रावण की तपस्या, देवताओं से मिलने वाले वरदान, उसका आतंक और उसके लंकेश बनने की पूरी कहानी को दिखाया गया है. इसके अलावा, रावण शुरुआत से ही फिल्म का अहम हिस्सा रहा है.

सूर्पनखा का पति

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में रावण की बहन सूर्पनखा के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई है. जैसे शो में नहीं बताया गया है कि सूर्पनखा शादीशुदा थी या कुंवारी, अगर वो शादीशुदा थी तो उसका पति कौन था? या फिर शादीशुदा होते हुए उसने ‘प्रभु श्रीराम’ को प्रपोज क्यों किया. शो में सूर्पनखा की एंट्री भी ‘प्रभु श्रीराम’ को प्रपोज करते वक्त ही होती है.

---विज्ञापन---

नीतेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रावण के साथ-साथ उसकी बहन सूर्पनखा के बारे में भी जानकारियां दी गई हैं. जैसे फिल्म में बताया गया है कि सूर्पनखा एक शादीशुदा महिला थी, उसके पति की हत्या कर दी गई थी. उसे विधवा बनाने वाला भी कोई और नहीं, बल्कि उसका भाई रावण ही था. फिल्म में रावण को सूर्पनखा के पति की हत्या करते हुए भी दिखाया गया है.

माता सीता का योद्धा रूप

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में ‘माता सीता’ को एक पतिव्रता पत्नी और एक आदर्श महिला के रूप में दिखाया गया है. शो में ‘माता सीता’ के शौर्य का मौखिक रूप से बखान किया गया है. लेकिन विजुअली ऐसा कहीं नहीं दिखाया गया है कि माता सीता एक कुशल योद्धा भी थीं.

---विज्ञापन---

नीतेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में ‘माता सीता’ को पतिव्रता पत्नी और एक आदर्श महिला के साथ-साथ शौर्यवान और कुशल योद्धा के रूप में भी दिखाया गया है. जहां माता सीता तलवारबाजी करते हुए नजर आ रही हैं.

First published on: Nov 05, 2026 02:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो