Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘2 कचौरी, एक समोसा…’ स्काउट ओपी को हैं लव के लिए फिलिंग्स? वायरल हुआ गर्लफ्रेंड का रिएक्शन

Bigg Boss 20 Scout OP Girlfriend Kaashvi Hiranandani Reaction Viral: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में स्काउट ओपी ने लव गिल के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया. अब इस पर स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी का रिएक्शन सामने आया है.

Bigg Boss 20 Scout OP Girlfriend Kaashvi Hiranandani Reaction Viral: टीवी के मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर रोज किसी न किसी मुद्दे पर कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं. शो के नए एपिसोड में घर की कैप्टन उदिति सिंह और माही विज के बीच घर के काम को लेकर तू-तू मैं-मैं देखने को मिली. इसके अलावा, घर में सदस्यों के बीच चाय के दूध को लेकर भी राजनीति शुरू हो गई. लेकिन, इन सभी भसड़ के बीच स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच हुई बातचीत ने ऑडियंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. इसमें स्काउट ओपी यंग डीएसए को बताते हैं कि लव के लिए उनकी फीलिंग्स बढ़ रही हैं. अब उनकी इस बातचीत पर स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी का रिएक्शन सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गुल्लू और लव की नजदीकियों से जलन

नए एपिसोड में दिखाया गया है कि घर के गार्डन एरिया में पूल साइड पर बैठकर स्काउट ओपी और यंग डीएसए बात कर रहे हैं. इस दौरान स्काउट ओपी अपनी कोड लैंग्वेज में यंग डीएसए को बताते हैं कि लव गिल को लेकर उनकी फीलिंग्स बढ़ रही हैं और बदल रही हैं. स्काउट और यंग घास पर लिख-लिखकर एक-दूसरे से बात कर रहे हैं. इस दौरान यंग डीएसए ने भी माना कि कुछ समय पहले लव को लेकर वह भी कुछ ऐसा ही महसूस कर रहे थे. इसके अलावा, स्काउट ने यह भी कहा कि उन्हें गुल्लू और लव की नजदीकियों से जलन होती है.

---विज्ञापन---

वायरल हुआ गर्लफ्रेंड का रिएक्शन

‘बिग बॉस 20’ के घर में स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच हुई इस बातचीत का वीडियो क्लिप पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गया. वहीं, जब यंग डीएसए के सामने स्काउट ओपी अपनी फीलिंग्स जाहिर कर रहे थे, तब उनकी गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी यह सब लाइव स्ट्रीम पर देख रही थीं. इस दौरान काश्वी के फेस एक्सप्रेशंस उनके हालात को बयां कर रहे थे. स्काउट से लव के लिए इस तरह की बातें सुनते हुए कई जगह काश्वी भावुक हो गईं और उनकी आंखें भर आईं. अब सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम के दौरान काश्वी का यह रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है.

पब्लिक बोली- ‘2 कचौरी, एक समोसा…’

इसके अलावा, सोशल मीडिया पर लोग स्काउट ओपी को खूब ट्रोल कर रहे हैं. काश्वी के लाइव स्ट्रीम देखने के दौरान का वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘स्काउट को धोखा देते हुए देखकर काश्वी सचमुच भावुक हो गई और रोने ही वाली थी. मुझे सच में उसके लिए बुरा लग रहा है. सोचिए, आप अपने साथी का साथ देते हैं, उसे कपड़े और बाकी चीजें भेजते हैं और बदले में आपको यह सब देखने को मिलता है!’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह बहुत सस्ता है, स्काउट खुद एडमिट किया है कि उसे लव के लिए फीलिंग्स हो रही हैं. उसे बाहर काश्वी की चिंता है. इसे कहते हैं भाई-बहन का रिश्ता.’ एक अन्य यूजर ने यंग और स्काउट का वीडियो शेयर कर लिखा, ‘2 कचौरी, एक समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा.’

---विज्ञापन---
First published on: Oct 06, 2026 10:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola