Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19: फरहाना या घर का राशन किसे चुनेंगे गौरव? ऐप रूम में हुआ खुलासा

Bigg Boss 19: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में एक नया और मजेदार नया ट्विस्ट आ रहा है, जिसमें गौरव के हाथ में घर के राशन और फरहाना भट्ट की किस्मत का फैसला होगा।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19 (9)

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 19वें सीजन में आए दिन कोई न कोई नया बवाल खड़ा हो रहा है। अब तक शो के 4 एपिसोड टेलीकास्ट हो गए हैं। इस दौरान घरवालों के बीच कई खाने और घर के काम को लेकर लड़ाई शुरू हो गई है। इसी बीच घर में एक नया ऐप रूम शुरू किया गया है। वहीं, एविक्शन के नाम पर फरहाना को सीक्रेट रूम में रखा गया। जिनकी अब घर में वापसी होने वाली है। लेकिन बीबी 19 के हाउस में एंट्री पूरी तरह से गौरव खन्ना के हाथ होगी। जिसके लिए गौरव को घर का राशन तक कुर्बान करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं कि गौरव घर के राशन और फरहाना भट्ट किसे चुनते हैं।

किसे चुनेंगे गौरव?

‘बिग बॉस 19’ में अब एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। ताजा अपडेट के अनुसार, सीक्रेट रूम में बैठी फरहाना भट्ट जल्द ही मुख्य घर में वापसी करने वाली हैं। लेकिन घर में उनकी एंट्री और एग्जिट का पूरा फैसला गौरव खन्ना के हाथ में होगा। शो में गौरव को बिग बॉस की तरफ से दो ऑप्शन दिए जाएंगे, जिसमें एक तरफ फरहाना की घर में वापसी होगी और दूसरी तरफ सभी घरवालों के लिए हफ्तेभर का आधा राशन होगा। गौरव को इन दोनों में से किसी एक ऑप्शन को चुनने को कहा जाएगा। कुछ रिपोर्ट में बताया गया है कि गौरव ने घर के राशन की बजाय फरहाना की वापसी वाले ऑप्शन को चुना है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Woh Do के सेट पर डायरेक्टर की पिटाई, प्रयागराज से Video Viral

गौरव को लेकर ऐप रूम में खुलासा

फरहाना की वापसी से पहले बिग बॉस के घर में एक नया ऐप रूम शुरू किया जाएगा। इस रूम में जो भी कंटेस्टेंट जाएगा, उसे ये दिखाया जाएगा कि घर के बाहर सोशल मीडिया पर उनको लेकर अच्छा और बुरा कैसा ट्रेंड चल रहा है। बिग बॉस ने फरहाना को एक कंटेस्टेंट चुनने को कहा, जो इस ऐप रूम जाएगा। इसके लिए फरहाना तुरंत गौरव को चुनती है। इसके बाद गौरव जैसे ही ऐप रूम जाते हैं, पूरा कमरा लाल हो जाता है, जो उनको लेकर खराब ट्रेंड्स का संकेत है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 29, 2025 10:20 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola