Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या Bigg Boss 19 में होगी राम-गौतमी की एंट्री? फेमस कपल को मिला शो का ऑफर!

बिग बॉस 19 में फेमस कपल राम कपूर और उनकी वाइफ गौतमी कपूर की एंट्री की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कपल को शो का ऑफर मिला है।

---विज्ञापन---

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपना नाम कमाने वाले फेमस कपल राम कपूर और गौतमी कपूर अब रियलिटी टीवी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। चर्चित शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है कि मेकर्स ने इस रियल लाइफ कपल को शो में शामिल होने का ऑफर दिया है। वहीं, शो के फॉर्मेट में भी इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिसमें यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को बाहर रखा गया है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आने के बाद ही पता चल पाएगा।

राम कपूर और गौतमी कपूर बन सकते हैं ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ हमेशा से दर्शकों का फेवरेट रहा है। ‘बिग बॉस 18’ के खत्म होते ही इसके नए सीजन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सीजन 19 को लेकर लगातार नई-नई अपडेट सामने आ रही हैं रिपोर्टे्स के मुताबिक, इस बार शो के मेकर्स ने टीवी और बॉलीवुड के फेमस कपल राम कपूर और गौतमी कपूर को शो का हिस्सा बनने का ऑफर दिया है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स चाहते हैं कि यह रियल लाइफ कपल बिग बॉस हाउस में साथ नजर आए। अगर दोनों शो का हिस्सा बनते हैं, तो यह फैन्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। दर्शक कपल की रियल केमिस्ट्री को शो में और भी करीब से देख सकेंगे। हालांकि इस बारे में अभी तक राम कपूर और गौतमी कपूर की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, मेकर्स ने भी फिलहाल इस नाम को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tellychakkar Official ® (@tellychakkar)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इस बार नहीं होगी यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स की एंट्री

‘बिग बॉस 19’ को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई है वह ये है कि टेली रिपोर्टर की खबर के मुताबिक, इस बार शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स को एंट्री नहीं दी जाएगी। रिपोर्ट में लिखा गया है कि मेकर्स ने तय किया है कि वह इस बार सिर्फ टीवी और बॉलीवुड से जुड़े सितारों को ही शो में लाएंगे। पिछले कुछ सीजन्स में यूट्यूबर्स की एंट्री ने शो को अलग तरीके से पेश किया है। डिजिटल क्रिएटर्स के शो में आने से स्टार्स फीके पड़ते नजर आए हैं। लेकिन अब मेकर्स पुराने फॉर्मेट पर लौटना चाहते हैं। इसीलिए इस बार कोई भी इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स की एंट्री नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: बेटे-बहू की वेडिंग एनिवर्सरी पर Dharmendra ने दी खास बधाई, शेयर की अनदेखी शादी की तस्वीरें

---विज्ञापन---

कब से शुरू होगा बिग बाॉस 19 का नया सीजन?

सलमान खान के शो बिग बॉस के फैंस को बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ इस साल जुलाई 2025 से ऑनएयर किया जाएगा। शो की स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट को लेकर भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अब देखना होगा कि राम और गौतमी कपूर इस ऑफर को स्वीकार करते हैं या नहीं। इस कपल के साथ ही कई और भी स्टार्स की एंट्री के नाम सामने आ रहे हैं लेकिन किसी के भी नाम की ऑफिशियल पुष्टी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor ने श्रीदेवी-माधुरी दीक्षित से जुड़ी वायरल रील को किया लाइक, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

First published on: May 30, 2025 12:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola