बादशाह और ईशा रिखी की शादी और फिर तलाक की अनाउंसमेंट ने उन्हें सुर्खियां ला दिया है. दोनों ने अपनी शादी को हमेशा निजी रखा था, ऐसे में रिश्ते के खत्म होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया. अब इस मुश्किल दौर के बाद ईशा रिखी अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. एक्ट्रेस अब फिल्मों के बाद छोटे पर्दे पर अपना नया अंदाज दिखाने वाली हैं.

शादी के बाद अब करियर पर फोकस
ईशा रिखी पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. हालांकि, अब वह एक्टिंग से आगे बढ़कर दर्शकों को अपनी असली पर्सनैलिटी दिखाना चाहती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बनने जा रही हैं. शो में ईशा बिना किसी बनावटी अंदाज के अपनी जिंदगी और व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलुओं को सामने रखने की तैयारी में हैं.

IANS को दिए इंटरव्यू में ईशा ने बताया कि दर्शकों ने उन्हें अब तक सिर्फ एक एक्ट्रेस के तौर पर देखा है. वह चाहती हैं कि लोग यह भी जानें कि असल जिंदगी में ईशा रिखी कैसी हैं. उन्होंने कहा कि वह अपनी पर्सनैलिटी के अलग-अलग शेड्स दर्शकों के सामने रखना चाहती हैं.
नहीं करेंगी दिखावा
ईशा का कहना है कि वह बिग बॉस के घर में किसी तरह का दिखावा नहीं करेंगी. उनका मानना है कि इंसान को वही रहना चाहिए, जो वह असल में है. एक्ट्रेस ने कहा कि वह शो को पूरी ईमानदारी से खेलने की कोशिश करेंगी और उम्मीद करेंगी कि इसी तरह ट्रॉफी भी जीतें.

शो को लेकर क्यों डरीं ईशा?
हालांकि, उन्हें इस बात का डर है कि शो में पब्लिक जजमेंट उनके लिए सबसे बड़ा चैलेंज हो सकता है. ईशा के मुताबिक, वह किसी भी स्थिति को पहले शांति से संभालने की कोशिश करेंगी, लेकिन अगर बात नहीं बनेगी तो वह सख्त रुख भी अपना सकती हैं.
एक्स से जुड़े सवाल पर दिया साफ जवाब
बिग बॉस में अक्सर कंटेस्टेंट्स के पुराने रिश्तों की चर्चा होती है. ऐसे में जब ईशा से पूछा गया कि अगर उनके एक्स से जुड़ी कोई बात शो में सामने आती है तो वह कैसे संभालेंगी, तो उन्होंने कहा कि जो होगा, देखा जाएगा. फिलहाल उनके पास ऐसी स्थिति के लिए कोई खास प्लान नहीं है.

मां के लिए जीतना चाहती हैं ट्रॉफी
ईशा ने यह भी बताया कि वह अपनी मां की वजह से इस शो का हिस्सा बनना चाहती हैं. वह खुद को इमोशनल इंसान मानती हैं और उन्हें डर है कि दोस्ती या भावनाओं की वजह से उन्हें नुकसान न हो जाए, लेकिन इस बार उनका फोकस साफ है. बिग बॉस की ट्रॉफी जीतना.

ईशा के करियर का नया पड़ाव
बहरहाल, बादशाह के साथ रिश्ते में आए उतार-चढ़ाव उसके बाद दोनों का कंबाइंड तलाक लेने का अनाउंसमेंट पोस्ट लोगों को हैरान कर रहा है, ऐसे में ईशा रिखी का अपने करियर की ओर एक नया पड़ाव… देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर में उनका असली अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है.