Wednesday, 4 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लड़के मुझे ऐसे मैसेज भेज रहे हैं…’, लव गिल को गले लगाना आसिफ खान को पड़ा भारी, पत्नी को मिल रहीं गालियां

Asif Khan Wife Zeba Khan Receives Threats: 'बिग बॉस 20' के एक्स कंटेस्टेंट आसिफ खान की पत्नी जेबा खान को पति का साथ देने के लिए खूब ट्रोल किया. लोगों ने उनकी पत्नी को धमकाया और गालियां दीं.

Asif Khan Wife Zeba Khan Receives Threats: बॉलीवुड एक्टर और ‘बिग बॉस 20’ के एक्स कंटेस्टेंट आसिफ खान बीबी हाउस से बाहर आने के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं. पिछले ‘वीकेंड का वार’ में शो से एलिमिनेट हुए आसिफ खान ने हाल ही में एक हैरान करने वाला खुलासा किया है. दरअसल, हाल ही में आसिफ खान ने बताया कि साथी कंटेस्टेंट लव गिल को गले लगाने के वायरल वीडियो पर उनका साथ देने के लिए लोगों ने उनकी पत्नी जेबा खान को खूब ट्रोल किया. आसिफ ने भी कहा कि लोगों ने उनकी पत्नी को धमकाया और गालियां दीं. चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है.

लव गिल को गले लगाना पड़ा भारी

‘पंचायत’ एक्टर आसिफ खान ने हाल ही में बताया है कि लव गिल को गले लगाने वाले वायरल वीडियो की वजह से उनकी पत्नी जेबा खान को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. आसिफ ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि लव को गले लगाने पर इतनी बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी हो जाएगी. उन्होंने ये भी बताया कि जब उन्होंने और उनकी पत्नी ने साथ में क्लिप देखी थी तो वे इस पर खूब हंसे थे. उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई कि जिस तरह से उन्होंने सिचुएशन को मैच्योर तरीके से हैंडल किया, वो बहुत ही अच्छा है.

---विज्ञापन---

पत्नी को मिल रहीं गालियां

आसिफ खान ने ये भी बताया कि जब उनकी पत्नी जेबा ने वायरल हग वीडियो पर अपने पति का पक्ष लिया तो उन्हें सोशल मीडिया पर गाली-गलौज वाले मैसेज और धमकियां मिलने लगीं. आसिफ ने कहा, ‘उसने (पत्नी जेबा खान) अपने DMs दिखाए और कहा, ‘लड़के मुझे ऐसे मैसेज भेज रहे हैं, मुझे धमका रहे हैं और गालियां दे रहे हैं.’ वे अपने DMs में मेरी बहन को भी गालियां दे रहे हैं.’ इस दौरान आसिफ ने उन ट्रोल्स के दोमुंहे चेहरे की ओर भी इशारा किया. जहां एक तरफ वो लव को अपने लिए आवाज उठाने पर बुरा-भला कह रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ खुद उनके परिवार को गालियां दे रहे हैं.

क्या बोलीं आसिफ की पत्नी

वायरल होने वाला वीडियो ‘बिग बॉस 20’ के तीसरे हफ्ते का है, जब एलिमिनेशन नॉमिनेशन राउंड चल रहा था. उस वक्त लव सोफे पर आसिफ के बगल में बैठी थीं. वो आसिफ को गले लगाती हैं. वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद आसिफ की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर अपने पति को डिफेंड करते हुए लिखा, ‘आप देखेंगे कि वह कितनी बार मेरे, हमारी जिंदगी और हमारे रिश्ते के बारे में बात करते हैं, और आप उस पति के बारे में इतना कुछ देखेंगे जिसे मैं कुछ सेकंड में नहीं दिखा सकती. हमारा रिश्ता सुरक्षित है, हमारी समझ मज़बूत है, और यहां समझाने या सही ठहराने के लिए कुछ भी नहीं है. अंदर हर कोई अपना गेम खेल रहा है. उन्हें खेलने दो. लेकिन प्लीज इस गेम को किसी के कैरेक्टर या शादी का जजमेंट मत बनाओ.’

First published on: Nov 04, 2026 11:21 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो