Wednesday, 4 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Pirates of the Caribbean 6: क्या फिर लौटेंगे जैक स्पैरो? जॉनी डेप ने दिया बड़ा हिंट, जेरी ब्रुकहाइमर के लिए कही ये बात

हॉलीवुड की फेमस फ्रैंचाइजी 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. एक बार फिर जॉनी डेप कैप्टन जैक स्पैरो बनकर पर्दे पर लौटेंगे.

johnny depp
पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6 में पक्की हो गई जॉनी डेप की एंट्री? Photo Credit- Social Media

हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से पॉपुलर फिल्म फ्रैंचाइजी ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के छठे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, वहीं एक सवाल भी उनके जहन में रह-रहकर उठता है कि क्या फिर से जॉनी डेप कैप्टन जैक स्पैरो के किरदार में वापसी करेंगे, इस सवाल का जवाब अब खुद जॉनी डेप ने जवाब दिया है.

जैक स्पैरो बनेंगे या नहीं जॉनी डेप?

जॉनी डेप इन दिनों अपनी फिल्म ‘एबेनेजर’ के प्रेस टूर में बिजी हैं. इसी दौरान उनसे ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में वापसी को लेकर सवाल किया गया. एक्टर ने अपने जवाब में फ्रैंचाइजी के निर्माता जेरी ब्रुकहाइमर के साथ अपने खास रिश्ते का जिक्र किया. उन्होंने साफ कहा कि अगर जेरी ब्रुकहाइमर उनके साथ काम करना चाहते हैं, तो वह उन्हें मना नहीं करेंगे.

---विज्ञापन---

जॉनी डेप और जेरी ब्रुकहाइमर के साथ है गहरी दोस्ती

वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉनी डेप ने कहा कि वह जेरी ब्रुकहाइमर के साथ किसी भी प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘निर्माता संग उनकी गहरी दोस्ती है.’ एक्टर की इस बात ने फैंस को जैक स्पैरो की वापसी की उम्मीद जरूर दे दी है. हालांकि, एक्टर ने अभी फिल्म में अपनी एंट्री कंफर्म नहीं की है.

जेरी ब्रुकहाइमर भी दे चुके हैं बड़ा हिंट

जॉनी डेप की वापसी को लेकर चर्चाएं नई नहीं हैं. साल 2025 की शुरुआत में निर्माता जेरी ब्रुकहाइमर ने भी खुलासा किया था कि उन्होंने एक नई ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ फिल्म को लेकर जॉनी डेप से बातचीत की है.

---विज्ञापन---

मेकर्स ने जॉनी डेप की वापसी पर कही थी ये बात

उन्होंने कहा था कि अगर जॉनी को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आती है, तो वह इसमें काम कर सकते हैं. फिलहाल मेकर्स सही स्क्रीनप्ले तैयार करने में जुटे हैं. निर्माता के मुताबिक, फिल्म को लेकर काम जारी है और उन्हें एक बेहतरीन कहानी की तलाश है.

2003 में शुरू हुआ था जैक स्पैरो का सफर

‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ फ्रैंचाइजी की शुरुआत साल 2003 में फिल्म ‘द कर्स ऑफ द ब्लैक पर्ल’ से हुई थी. इसमें जॉनी डेप ने कैप्टन जैक स्पैरो का ऐसा किरदार निभाया, जो दुनियाभर में मशहूर हो गया. उनकी मजेदार हरकतों, अनोखे अंदाज और शानदार कॉमिक टाइमिंग ने इस किरदार को यादगार बना दिया.

---विज्ञापन---

फैंस को जॉनी डेप की वापसी का इंतजार

इसके बाद इस फ्रैंचाइजी की चार और फिल्में रिलीज हुईं. अब छठे पार्ट को लेकर तैयारियां चल रही हैं. हालांकि, अभी तक जॉनी डेप की वापसी पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है. ऐसे में फैंस को इंतजार है कि क्या उनका पसंदीदा समुद्री डाकू एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगा.

First published on: Nov 04, 2026 11:38 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो