Wednesday, 4 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

4 साल में टूटी दूसरी शादी! पति गौतम से अलग हुईं कनिका कपूर, बोलीं- ‘मेरी जिंदगी में कोई दूसरा नहीं’

मशहूर सिंगर कनिका कपूर ने अपनी दूसरी शादी खत्म होने की खबरों पर मुहर लगा दी है सेपरेशन की वजह भी बता दी.

Kanika Kapoor
पति गौतम से अलग हुईं कनिका कपूर, Photot Credit- Social Media

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर की पर्सनल लाइफ में एक बार फिर उथल-पुथल मच गई है. ‘बेबी डॉल’ फेम सिंगर ने अपनी दूसरी शादी खत्म होने की खबरों पर मुहर लगा दी है. शादी के करीब 4 साल बाद कनिका और उनके बिजनेसमैन पति गौतम हथिरमानी ने अलग होने का फैसला किया है. सिंगर ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी.

कनिका का अलग होने का ऐलान

सिंगर ने इस दिल तोड़ देने वाली खबर को अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. जिसमें उन्होंने अपने पति से सेपरेशन की बात कही और अपने इस बयान में कनिका ने कहा, ‘काफी सोच-विचार के बाद हम दोनों ने अलग होने का डिसीजन लिया. उन्होंने आगे कहा, ‘साथ में बीताए समय के लिए मैं उनकी आभारी रहूंगी.’ इसके आगे सिंगर ने गौतम के आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं.’ इसके बाद कनिका ने इस मुश्किल वक्त में लोगों से निजता का सम्मान रखने की अपील की.

---विज्ञापन---

‘मेरी जिंदगी में कोई दूसरा शख्स नहीं है’

कनिका और गौतम के रिश्ते में अनबन की खबरें काफी समय से सामने आ रही थीं. अब अलग होने की पुष्टि के बाद उनकी शादी टूटने की वजह को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कनिका ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि उनके अलग होने की वजह कोई तीसरा व्यक्ति नहीं है.

सिंगर ने फैली अफवाहों पर लगाया विराम

सिंगर ने उन खबरों को भी गलत बताया, जिनमें कहा जा रहा था कि वह गौतम के साथ नाइजीरिया के लागोस में नहीं रहना चाहती थीं. दरअसल, गौतम अपने बिजनेस के सिलसिले में लागोस में रहते हैं. कनिका ने कहा कि उनकी जिंदगी में कोई दूसरा शख्स नहीं है और जहां तक उन्हें पता है, गौतम की जिंदगी में भी कोई और नहीं है.

---विज्ञापन---

‘शादी टूटने पर महिला को ठहराया जाता जिम्मेदार’

उन्होंने यह भी कहा कि शादी टूटने पर अक्सर महिला को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है, जबकि किसी रिश्ते में क्या हुआ और उसके टूटने की असली वजह क्या रही, यह सिर्फ उन दो लोगों को पता होती है जो उस रिश्ते का हिस्सा थे.

2022 में लंदन में की थी दूसरी शादी

कनिका कपूर और गौतम हथिरमानी ने 20 मई 2022 को लंदन में धूमधाम से शादी की थी. पांच सितारा होटल में हुए इस समारोह में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. दोनों पहले दोस्त बने और फिर उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई.

---विज्ञापन---

कनिका की गौतम संग थी दूसरी शादी

बता दें कि यह कनिका की दूसरी शादी थी. इससे पहले उन्होंने लंदन के डॉक्टर जसप्रीत सिंह चंदोक से शादी की थी. साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था. पहली शादी से कनिका के तीन बच्चे आयाना, समारा और युवराज हैं. उन्होंने तलाक के बाद अकेले ही बच्चों की परवरिश की.

‘बेबी डॉल’ से मिली थी जबरदस्त पहचान

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो कनिका कपूर ने साल 2012 में ‘जुगनी जी’ से पहचान बनाई थी. हालांकि, 2014 में फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ के गाने ‘बेबी डॉल’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इसके बाद उन्होंने ‘चिट्टियां कलाइयां’, ‘तुकुर तुकुर’, ‘गेंदा फूल’ और ‘ओ बोलेगा या ओ ओ बोलेगा’ जैसे कई हिट गाने गाए.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 04, 2026 08:54 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो