Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सास-बहू की लड़ाई खत्म होते ही इमोशनल हुईं ननद, गोविंदा के खानदान का हुआ मिलन

गोविंदा और उनके भतीजे के बीच लंबे समय से चली आ रही लड़ाई अब दूर होती नजर आ रही है, जहां 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' से दिल जीतने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

---विज्ञापन---

कॉमेडी और एंटरटेनमेंट की दुनिया से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है. लंबे समय से चली आ रही नाराजगी के बाद आखिरकार गोविंदा (Govinda) के परिवार में सुलह हो गई है. इस खास मौके पर एक्ट्रेस आरती सिंह (Aarti Singh) काफी इमोशनल नजर आईं, और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की.

बरसो से बिछड़ा एक हुआ परिवार

दरअसल, ये खास पल टीवी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 (Laughter Chefs Season 3) के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला. इस एपिसोड में सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) गेस्ट के तौर पर पहुंचीं, जहां कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) कंटेस्टेंट हैं. लंबे समय बाद इस परिवार का आमना-सामना हुआ, जिसने सभी को भावुक कर दिया.

---विज्ञापन---

मामा का कभी उड़ाया था मजाक

बता दें, कि कई साल पहले कृष्णा अभिषेक ने एक शो में मजाक के दौरान अपने मामा गोविंदा को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी थी. इस बात से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा नाराज हो गए थे, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच दूरी आ गई थी, लेकिन अब समय के साथ ये कड़वाहट खत्म हो गई है, और रिश्तों में फिर से मिठास लौट आई है.

सपने के सच होने जैसा हुआ काम

इस इमोशनल रीयूनियन को देखकर आरती सिंह खुद को रोक नहीं पाईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए, लिखा कि इस एपिसोड को देखते वक्त उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. उन्होंने बताया कि ये पल उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था. आरती ने कहा कि उनका परिवार हमेशा से जुड़ा हुआ, और खुशहाल रहा है, लेकिन कभी-कभी वक्त की वजह से रिश्तों में दूरियां आ जाती हैं.

भाभी की तारीफ में ननद ने कही ये बात

आरती सिंह ने अपने भाई कृष्णा अभिषेक और भाभी कश्मीरा शाह की तारीफ करते हुए, कहा कि उन्होंने दिल से माफी मांगी, जो बेहद सच्ची थी. साथ ही उन्होंने अपनी मामी सुनीता आहूजा और मामा गोविंदा को याद करते हुए भावुक शब्दों में अपनी फीलिंग्स शेयर कीं.

---विज्ञापन---

पोस्ट पर फैंस ने बरसाया प्यार

अपने पोस्ट के आखिर में आरती ने कहा कि वो अब अपने पूरे परिवार के साथ एक खुशहाल तस्वीर लेने का इंतजार कर रही हैं. ये रीयूनियन ना सिर्फ उनके लिए, बल्कि उनके पूरे परिवार और फैंस के लिए भी बेहद खास और भावुक पल बन गया है.

First published on: May 03, 2026 11:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola