Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कभी हर घर के ‘संस्कारी बाबूजी’ थे Alok Nath, अब अच्छे काम को भी तरस रहे?

Alok Nath Vinta Nanda Controversy: दिग्गज अभिनेता शिशिर शर्मा (Shishir Sharma) ने आलोक नाथ के मौजूदा हालातों और विनता नंदा के आरोपों पर खुलकर अपनी बात रखी है और नाराजगी जाहिर की है.

---विज्ञापन---

Shishir Sharma Reacts Vinta Nanda Controversy: बॉलीवुड के सिनेमाई इतिहास में एक दौर ऐसा था, जब पर्दे पर पिता या ‘बाबूजी’ के किरदार का जिक्र होते ही सबसे पहला चेहरा आलोक नाथ (Alok Nath) का सामने आता था. अपनी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में संस्कारी और आदर्शवादी पिता की भूमिका निभाने वाले आलोक नाथ को दर्शकों ने ‘संस्कारी बाबूजी’ का टैग दे दिया था. लेकिन साल 2018 में आए #MeToo मूवमेंट ने उनकी इस साफ-सुथरी छवि को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया. मशहूर राइटर-प्रोड्यूसर विनता नंदा द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न और रेप के गंभीर आरोपों के बाद आलोक नाथ का करियर अर्श से फर्श पर आ गिरा.

20 साल बाद आरोप लगाने पर उठाए सवाल

शिशिर शर्मा ने इंटरव्यू में विनता नंदा द्वारा सालों बाद लगाए गए आरोपों की टाइमिंग की आलोचना की. उन्होंने कहा, “20 साल पहले या उससे पहले जो भी कुछ हुआ, उसके बाद अब ये आरोप लगाकर क्या मिला? किसी की इमेज को बर्बाद करना ही क्या सबसे बड़ा मकसद था? अगर गलत हुआ था, तो उसी वक्त आवाज क्यों नहीं उठाई गई? जब मीटू का दौर चला, तो सब उस चलती गाड़ी में सवार हो गए.”

---विज्ञापन---

आलोक नाथ की जिंदगी और काम हुआ तबाह

शिशिर शर्मा ने बेहद अफसोस जताते हुए दावा किया कि इन आरोपों की वजह से आलोक नाथ जैसे बेहतरीन और सीनियर एक्टर को अब उनकी योग्यता के अनुसार काम नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि छवि खराब होने का असर केवल काम पर नहीं पड़ा, बल्कि उनकी पारिवारिक जिंदगी भी बुरी तरह प्रभावित होकर खत्म होने की कगार पर पहुंच गई. किसी की पूरी लाइफ को इस तरह खत्म कर देना सरासर गलत है.

एक समय थे पड़ोसी, अब टूटा संपर्क

शिशिर ने बताया कि एक समय ऐसा था जब वे और आलोक नाथ पड़ोसी हुआ करते थे और उनके बीच अक्सर बातें होती थीं. लेकिन इस विवाद और समय के गुजरने के साथ-साथ दोनों का आपस में कनेक्शन पूरी तरह टूट गया.

---विज्ञापन---

नाजुक मुद्दे पर ज्यादा बोलने से इनकार

जब होस्ट ने शिशिर शर्मा से कहा कि शायद विनता नंदा को समाज में बाकी महिलाओं की हिम्मत देखकर इतने सालों बाद अपनी आपबीती साझा करने का हौसला मिला होगा, तो इस पर शिशिर ने कोई भी तीखी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने माना कि यह एक बेहद संवेदनशील और नाजुक विषय है, लेकिन वे किसी की जिंदगी और मान-सम्मान को इस तरह ठेस पहुंचाने के सख्त खिलाफ हैं.

2019 से कैमरे से दूर हैं ‘बाबूजी’

कानूनी रूप से क्लीन चिट मिलने और आरोपों का कोई ठोस सबूत न मिलने के बावजूद मेकर्स ने आलोक नाथ से दूरी बना ली. वे आखिरी बार साल 2019 में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू स्टारर फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ में एक छोटे से किरदार में नजर आए थे. उसके बाद से उन्होंने कैमरे और बॉलीवुड की पार्टियों से पूरी तरह दूरी बना ली है और आज वे किस हाल में हैं, इसकी पुख्ता जानकारी किसी के पास नहीं है.

---विज्ञापन---
First published on: May 29, 2026 06:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola