Saturday, 22 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

फेम के लिए आकांक्षा चमोला ने किया था डायवोर्स का नाटक? गौरव खन्ना संग अलगाव की खबरों पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना पिछले कुछ समय से तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. ‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा ने गौरव से अलग होने की बात कही थी, जिसके बाद उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है. ओरी ने भी आकांक्षा पर फेम और पब्लिसिटी के लिए नाटक करने का आरोप लगाया था. अब आकांक्षा ने इन आरोपों पर जवाब जवाब दिया है.

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना बीते दो महीने से तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. आकांक्षा चमोला ने बीते दिनों ‘लॉक अप 2’ के पहले एपिसोड में खुलासा किया था कि वो और गौरव तलाक लेने जा रहे हैं. इतना ही नहीं, शो में आकांक्षा ने गौरव को लेकर कई बयान दिए थे.  इन बयानों के बाद लगातार उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. साथ ही, गौरव को शो में गलत बातें बोलने पर भी ओरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए आकांक्षा को खरी-खोटी सुनाई थी. इसके अलावा, ये भी कहा जा रहा है कि  ‘लॉक अप 2’ में फेम और पब्लिसिटी के लिए आकांक्षा ने डायवोर्स का झूठा नाटक किया था. आकांक्षा ने अब इस पूरे मामले पर रिएक्ट किया है.  

ओरी ने आकांक्षा को कहा था सांप

दरअसल, ओरी ने आकांक्षा चमोला पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो गौरव संग तलाक का नाटक सिर्फ फेम और व्यूज के लिए कर रही हैं और वो गौरव की इमेज खराब कर रही हैं. ओरी ने आकांक्षा को सांप तक कह दिया था.

---Advertisement---

शो में अपने सीक्रेट्स का करना होता है खुलासा

वहीं, आकांक्षा ने इस पूरी ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने HT से बात करते हुए कहा, "वो पीआर के लिए कभी भी ये सब नहीं करेंगी."एक्ट्रेस ने कहा, "मैं जिस शो का हिस्सा थी," उसका मकसद खुद को एक्सप्रेस करना और उन सीक्रेट्स पर बात करना था, जिन्हें आप लंबे समय से अपने अंदर दबाए बैठे थे. मैंने ठीक वही किया.

आकांक्षा ने सफाई देने से किया इनकार

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "इसमें कानूनी पहलू भी शामिल है और मैंने इस बारे में कई बार बात की है. मुझे लगता है कि मैंने खुद को साबित करने के चक्कर में न पड़ने का फैसला किया है. जिंदगी में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिनके लिए आपको हर किसी को लगातार सफाई देने की जरूरत नहीं होती."

---Advertisement---

आलोचनाओं से आकांक्षा को नहीं पड़ता फर्क

एक्ट्रेस ने इस बीच ये भी कहा कि पब्लिक फिगर होने के नाते और लगातार उनके और गौरव के बारे में चल रही बातों के कारण वह ट्रोलिंग और अन्य चीजों को आसानी से संभाल लेती हैं. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्हें लोगों की राय और आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता है. एक्ट्रेस ने कहा, "मैं काफी समय से लोगों की नजर और आलोचनाओं का सामना कर रही हूं. शादी के समय भी मैंने इसका सामना किया और अलग होने की घोषणा के बाद भी कर रही हूं. सच तो ये है कि कुछ बातें वही लोग असल में जानते हैं जो उनसे गुजर रहे होते हैं. मुझे जो कहना था, कह दिया, मैं सफाई देने के बजाय शांति चुनती हूं."

आकांक्षा और गौरव का किस कारण हो रहा है तलाक?

आपको बता दें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी साल 2016 में हुई थी. दोनों की शादी को 10 साल हो चुके हैं और कपल जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. वहीं, तलाक की कुछ वजहों में ये भी कहा गया है कि आकांक्षा मां नहीं बनना चाहती हैं और गौरव को बच्चे चाहिए, जिसके कारण उनके रिश्ते में कड़वाहट आ गई.  

---Advertisement---
First published on: Aug 22, 2026 11:11 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola